गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: गुरुग्राम को मिलने जा रहा है नया ISBT! द्वारका एक्सप्रेसवे पर सीही गांव में होगा निर्माण

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। यहां द्वारका एक्सप्रेसवे पर सीही गांव के पास एक नया अंतर्राज्यीय…


Haryana News: गुरुग्राम को मिलने जा रहा है नया ISBT! द्वारका एक्सप्रेसवे पर सीही गांव में होगा निर्माण
Haryana News: गुरुग्राम को मिलने जा रहा है नया ISBT! द्वारका एक्सप्रेसवे पर सीही गांव में होगा निर्माण
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। यहां द्वारका एक्सप्रेसवे पर सीही गांव के पास एक नया अंतर्राज्यीय बस स्टैंड (ISBT) बनाया जाएगा। इस बस टर्मिनल को लेकर स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग थी। गुरुवार को उपायुक्त अजय कुमार ने प्रस्तावित साइट का निरीक्षण किया और कहा कि यह प्रोजेक्ट गुरुग्राम की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को नई दिशा देगा।

Advertisement

दिल्ली ISBT की तर्ज पर बनेगा आधुनिक बस टर्मिनल

गांव सीही में बनने वाला यह नया ISBT दिल्ली के कश्मीरी गेट ISBT की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। लगभग 15 एकड़ भूमि पर विकसित होने वाले इस बस टर्मिनल में यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस टर्मिनल के शुरू होने के बाद गुरुग्राम से हरियाणा, दिल्ली और NCR के अन्य इलाकों के बीच बसों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। साथ ही, शहर के अंदर ट्रैफिक जाम की समस्या में भी कमी आएगी।

पुराना बस स्टैंड अब छोटा पड़ गया

उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि फिलहाल शहर के बीचोंबीच स्थित पुराना बस स्टैंड अब जरूरतों के हिसाब से छोटा पड़ गया है। यात्रियों और कर्मचारियों दोनों के लिए जगह की कमी महसूस हो रही है। वहीं, बसों की लगातार आवाजाही से आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में अब एक बड़े और आधुनिक सुविधाओं से लैस ISBT की जरूरत महसूस की जा रही है, जहां से बसों का संचालन बेहतर और सुव्यवस्थित तरीके से किया जा सके।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सुविधाजनक स्थान पर बनेगा नया ISBT

गांव सीही में प्रस्तावित यह नया ISBT लोकेशन के हिसाब से बेहद उपयुक्त माना जा रहा है। यह जगह द्वारका एक्सप्रेसवे, साउदर्न पेरिफेरल रोड (SPR), प्रस्तावित ग्लोबल सिटी, दिल्ली-गुरुग्राम हाइवे और रेलवे स्टेशन के नजदीक है। इस कारण यात्रियों को शहर के अलग-अलग हिस्सों और NCR के अन्य शहरों तक आसानी से यात्रा करने में मदद मिलेगी।

समय पर पूरा होगा प्रोजेक्ट

उपायुक्त अजय कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस परियोजना से जुड़ी सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी की जाएं ताकि ISBT निर्माण का काम जल्द शुरू हो सके। इस नए बस स्टैंड के बन जाने के बाद न सिर्फ यात्रियों को सुविधा मिलेगी बल्कि गुरुग्राम की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को भी बड़ी राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp