बुधवार, 11 नवम्बर 2026

Haryana News: बड़ी खुशखबरी! हरियाणा में सैलरी बढ़ोतरी की बंपर खबर, इन कर्मचारियों का होगा फायदा

Written by: Sunil Rajput

Published:

Haryana News: हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है। वित्त विभाग के चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी ने हाल ही में अलग-अलग लेटर जारी किए हैं, जिनमें यह स्पष्ट किया…


Haryana News: बड़ी खुशखबरी! हरियाणा में सैलरी बढ़ोतरी की बंपर खबर, इन कर्मचारियों का होगा फायदा
Haryana News: बड़ी खुशखबरी! हरियाणा में सैलरी बढ़ोतरी की बंपर खबर, इन कर्मचारियों का होगा फायदा
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है। वित्त विभाग के चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी ने हाल ही में अलग-अलग लेटर जारी किए हैं, जिनमें यह स्पष्ट किया गया है कि जिन वरिष्ठ कर्मचारियों को अपने जूनियर कर्मचारियों से कम वेतन मिल रहा है, उन्हें वेतन बढ़ोतरी की जाएगी। यह कदम वरिष्ठ कर्मचारियों के हित में है ताकि वे अपने जूनियर से कम वेतन पाने की स्थिति से बाहर आ सकें।

Advertisement

लेकिन यह वेतन वृद्धि तभी होगी जब जूनियर कर्मचारी को कोई व्यक्तिगत कारण न हो जिससे वह ज्यादा वेतन पा रहा हो। अगर ऐसा मामला होगा, तो वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि वेतन वृद्धि निष्पक्ष और उचित तरीके से हो।

प्रदेश सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन और एश्योर्ड करियर प्रमोशन (एसीपी) को जूनियर कर्मचारियों के समान स्तर पर लाने के लिए स्टेपिंग-अप की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। साथ ही, वित्तीय शक्तियों को भी री-डेलीगेट किया जाएगा ताकि वेतन वृद्धि और प्रमोशन का काम तेजी से हो सके।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

फाइनेंस विभाग ने विशेष रूप से कहा है कि सीनियर कर्मचारी का वेतन तभी जूनियर कर्मचारी के बराबर लाया जा सकता है जब वह एचसीएस (एचसीएस) एसीपी नियम-2016 के तहत एसीपी का पात्र हो। यानी, वेतन वृद्धि के लिए कर्मचारियों को निर्धारित नियमों और पात्रता का पालन करना जरूरी है।

इस निर्णय से हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा और वेतन व्यवस्था में समानता व पारदर्शिता बढ़ेगी। वरिष्ठ कर्मचारी अब अपने जूनियर से कम वेतन पाने की चिंता से मुक्त हो सकेंगे। सरकार के इस कदम से कर्मचारियों में उत्साह बढ़ेगा और काम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भी मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Sunil Rajput
About the Author Sunil Rajput

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Sunil Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp