मंगलवार, 17 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में खेल मैदानों का ग्रेडिंग सिस्टम लागू, सैनी सरकार का बड़ा फैसला

Written by: Sunil Rajput

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने खेल मैदानों और स्टेडियमों को लेकर बड़ा और अहम फैसला लिया है। राज्य में खेल विभाग की लापरवाही के कारण दो होनहार खिलाड़ियों की जान जाने के…


Haryana News: हरियाणा में खेल मैदानों का ग्रेडिंग सिस्टम लागू, सैनी सरकार का बड़ा फैसला
Haryana News: हरियाणा में खेल मैदानों का ग्रेडिंग सिस्टम लागू, सैनी सरकार का बड़ा फैसला
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने खेल मैदानों और स्टेडियमों को लेकर बड़ा और अहम फैसला लिया है। राज्य में खेल विभाग की लापरवाही के कारण दो होनहार खिलाड़ियों की जान जाने के बाद अब खेल विभाग ने सुधार के लिए कदम उठाए हैं। पहली बार प्रदेश के सभी खेल मैदानों और स्टेडियमों को ए, बी, सी और डी ग्रेड में वर्गीकृत करने का फैसला किया गया है। इस वर्गीकरण के आधार पर खेल अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी और खेल मंत्री गौरव गौतम खुद इस प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेल मंत्री गौरव गौतम ने विभागीय अधिकारियों के साथ तीन घंटे तक समीक्षा बैठक की। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि खेल मैदानों और स्टेडियमों का वैज्ञानिक मूल्यांकन करके उनका ग्रेड निर्धारित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश में फर्जी खेल नर्सरियों पर भी पूरी तरह रोक लगाई जाएगी। मंत्री ने कहा कि खेल सुविधाओं में सुधार के साथ अधिकारियों की जवाबदेही भी सुनिश्चित की जाएगी। वे स्वयं समय-समय पर प्रगति की समीक्षा करते रहेंगे।

इस नए फैसले से खेलों का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा और खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर व सुरक्षित माहौल मिलेगा। बैठक में खेल विभाग के निदेशक संजीव वर्मा, अतिरिक्त निदेशक अश्वनी मलिक, जोन के उप निदेशक और सभी जिला अधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

खेल मैदानों का वर्गीकरण इस प्रकार है

  1. ए ग्रेड: उत्कृष्ट, सुरक्षित और तुरंत अभ्यास के लिए तैयार मैदान।

    ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

  2. बी ग्रेड: सामान्य हालत के मैदान लेकिन खेलने योग्य।

  3. सी ग्रेड: ऐसे मैदान जिन्हें मरम्मत के बाद उपयोग किया जा सकेगा।

  4. डी ग्रेड: पूरी तरह से प्रतिबंधित स्टेडियम जिनका उपयोग नहीं होगा।

    ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इस व्यवस्था से खेल विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और खेल क्षेत्र में गुणवत्ता बढ़ेगी। खिलाड़ियों को सुरक्षित और बेहतर खेल सुविधाएं मिलेंगी जिससे वे अपनी प्रतिभा का सही विकास कर सकेंगे।

Sunil Rajput
About the Author Sunil Rajput

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Sunil Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp