गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: खुशखबरी: हरियाणा से जेवर एयरपोर्ट जाना हुआ आसान, अब इस जिले से चलेगी ये ट्रेन

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद से जेवर (नोएडा एयरपोर्ट) तक नमो भारत ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। यह ट्रेन गुरुग्राम और फरीदाबाद होते हुए जेवर एयरपोर्ट तक जाएगी। सबसे पहले…


Haryana News: हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद से जेवर (नोएडा एयरपोर्ट) तक नमो भारत ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। यह ट्रेन गुरुग्राम और फरीदाबाद होते हुए जेवर एयरपोर्ट तक जाएगी। सबसे पहले गुरुग्राम से रेवाड़ी के बावल तक परियोजना शुरू की जाएगी। दिवाली के बाद इस पर बैठक होगी और 2026 में इसका शिलान्यास किया जाएगा।

Advertisement

फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित हुडा कन्वेंशन सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। दिवाली के बाद अंतिम चर्चा के बाद इसे फाइनल रूप दिया जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव को दो महीने के भीतर केंद्रीय कैबिनेट में भेजा जाएगा। योजना के अनुसार हर 12 से 14 किलोमीटर पर एक स्टेशन बनाया जाएगा।

करनाल तक विस्तार

वर्तमान में दिल्ली के सराय काले खां से उत्तर प्रदेश के मेरठ तक नमो भारत ट्रेन चल रही है। इसे हरियाणा के करनाल जिले तक बढ़ाया जाएगा। मार्ग सराय काले खां से होकर गुरुग्राम और बावल तक जाएगा। RRTS (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) तेज रफ्तार सेवा है, जो दिल्ली-NCR के मुख्य शहरों को जोड़ती है। ट्रेनें 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेंगी और यात्रियों को आरामदायक तथा सुरक्षित सफर प्रदान करेंगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

मेट्रो विस्तार में बदलाव

मेट्रो विस्तार अब केवल आबादी के आधार पर नहीं होगा। फिजिबिलिटी रिपोर्ट के अनुसार इसे प्राथमिकता दी जाएगी। छोटी दूरी के लिए मेट्रो और लंबी दूरी के लिए नमो भारत ट्रेन को प्राथमिकता दी जाएगी। फरीदाबाद से गुरुग्राम तक मेट्रो योजना लंबित है, वहीं पलवल तक मेट्रो विस्तार की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार हो रही है।

22 स्टेशन और एयरपोर्ट कनेक्टिविटी

गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक 72.2 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाएगा, जिसमें 22 स्टेशन होंगे। मेट्रो और नमो भारत ट्रेन दोनों एक ही ट्रैक पर चलेंगी। परियोजना की DPR केंद्र सरकार को भेज दी गई है। इसके अलावा दिल्ली के सराय काले खां से बनारस तक जाने वाली हाईस्पीड बुलेट ट्रेन का स्टेशन भी एयरपोर्ट के GTC में बनाया जाएगा। इसे DPR में शामिल करने के लिए सहमति भी मिल गई है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp