
Haryana News: हिसार से वाया रोहतक होकर दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी आई है। करीब नौ साल के लंबे इंतजार के बाद अब नेशनल हाईवे 9 (NH-9) के हिसार से रोहतक तक के हिस्से की मरम्मत और कारपेंटिंग का काम शुरू हो गया है। जिन जगहों पर सड़क बारिश के कारण पूरी तरह खराब हो चुकी थी, वहां नई तारकोल की लेयर बिछाई जा रही है।
125 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी नई सड़क
नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इस परियोजना के लिए करीब 125 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। इस योजना के तहत 90 किलोमीटर लंबे हाइवे पर नई तारकोल की परत बिछाई जाएगी। खासतौर पर गढ़ी से मुंढाल के बीच सड़क की हालत बेहद खराब थी।
कई जगहों पर सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए थे और बारिश के कारण किनारों की मिट्टी धंस चुकी थी। इस वजह से वहां आए दिन हादसों का खतरा बना रहता था। मरम्मत का यह काम पूरा होने के बाद यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और हिसार से दिल्ली तक का सफर आसान और सुरक्षित हो जाएगा।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
पांच साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी
जानकारी के अनुसार, साल 2016 में हिसार से रोहतक सड़क मार्ग को फोरलेन में बदला गया था और इसी दौरान हांसी बाईपास का निर्माण भी किया गया था। लेकिन बीते कुछ वर्षों में भारी बारिश ने सड़क की स्थिति को काफी नुकसान पहुंचाया। अब अमृतसर की एक कंपनी को इस हाइवे की मरम्मत और रखरखाव का टेंडर दिया गया है। यह कंपनी अगले पांच साल तक इस हाइवे की पूरी जिम्मेदारी संभालेगी। जल्द ही सभी गड्ढों को भरा जाएगा और खराब हिस्सों को ठीक कर यात्रियों को राहत दी जाएगी।
अब सफर होगा सुगम और सुरक्षित
मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद वाहन चालकों को झटकों से मुक्ति मिलेगी और सफर पहले की तुलना में ज्यादा आरामदायक होगा। हिसार से दिल्ली का सफर अब फिर से रफ्तार पकड़ने वाला है।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
