गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, नई मशीनों से बढ़ेगी रिकवरी, किसानों को मिलेगा सीधा फायदा

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए नई तकनीक और आधुनिक मशीनों की सौगात दी जा रही है। प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों में आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी, जिससे गन्ने…


Haryana News Good news for sugarcane farmers in Haryana new machines will increase recovery farmers will get direct benefit
Haryana News Good news for sugarcane farmers in Haryana new machines will increase recovery farmers will get direct benefit
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए नई तकनीक और आधुनिक मशीनों की सौगात दी जा रही है। प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों में आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी, जिससे गन्ने की रिकवरी बढ़ेगी और घाटा कम होगा। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने गन्ना नियंत्रण बोर्ड की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को नई तकनीक के उपयोग के लिए जागरूक किया जाए।

Advertisement

गन्ने का भाव दिवाली से पहले तय होगा

नायब सैनी सरकार नए पिराई सत्र के लिए गन्ने का भाव दिवाली से पहले तय करने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार इस बार गन्ने का भाव 15 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाकर 415 रुपए प्रति क्विंटल किया जा सकता है। फिलहाल गन्ने का भाव 400 रुपए प्रति क्विंटल है। केंद्र सरकार ने हाल ही में गन्ने के भाव में 15 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि की थी, और हरियाणा सरकार आमतौर पर इसी वृद्धि का पालन करती है।

गन्ना बोर्ड की बैठक में फैसले

भाव में बढ़ोतरी को लेकर गन्ना बोर्ड का गठन किया गया है। चंडीगढ़ में आयोजित बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि केंद्रीय किस्म विमोचन समिति द्वारा उतर-पश्चिम क्षेत्र के लिए रिलीज किए गए गन्ने के बीज हरियाणा सरकार द्वारा मान्य होंगे। इसके लिए हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से अलग से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

बैठक में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि नई तकनीक और आधुनिक मशीनों के जरिए गन्ना किसानों की आय बढ़ाने और उत्पादकता सुधारने में मदद मिलेगी।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp