गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: रेवाड़ी में वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, NH-919 बाईपास का वन टाइम ट्रीटमेंट जारी, ट्रैफिक जाम कम होगा

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा शहर के बाईपास पर वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है. NH-919 का यह हिस्सा वन टाइम ट्रीटमेंट के तहत पूरी तरह सुधारा जाएगा.…


Haryana News: रेवाड़ी में वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, NH-919 बाईपास का वन टाइम ट्रीटमेंट जारी, ट्रैफिक जाम कम होगा
Haryana News: रेवाड़ी में वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, NH-919 बाईपास का वन टाइम ट्रीटमेंट जारी, ट्रैफिक जाम कम होगा
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा शहर के बाईपास पर वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है. NH-919 का यह हिस्सा वन टाइम ट्रीटमेंट के तहत पूरी तरह सुधारा जाएगा. इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है और प्रदेश की सीमा में आने वाले हिस्से का कार्य किया जाएगा.

Advertisement

सड़क सुधार का दायरा

टेंडर के अनुसार यह कार्य चेनिज किमी 17.700 से 19.700 और 20.000 से 22.530 तक के खंड में किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट में सड़क की ऊपरी सतह को मजबूत करना, गड्डों की मरम्मत, क्रैक फिलिंग, नई परत बिछाना और जल निकासी प्रणाली को सुधारना शामिल है. सड़क की सतह नए रूप में नजर आएगी.

वन टाइम ट्रीटमेंट का महत्व

वन टाइम ट्रीटमेंट का मतलब है सड़क को एक बार में पूरी तरह से बेहतर स्थिति में लाना ताकि आने वाले कई सालों तक मरम्मत की जरूरत न पड़े. इससे लोगों को लंबे समय तक सड़क का लाभ मिलेगा और यात्रा आसान बनेगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

धारूहेड़ा हरियाणा के बड़े औद्योगिक क्षेत्रों में आता है. यहां भारी वाहनों का आवागमन रहता है जिससे सड़कें कमजोर हो जाती हैं. वन टाइम ट्रीटमेंट से सड़क की मजबूती बढ़ेगी. सड़क मार्ग चकाचक रहेगा, ट्रैफिक सुगम होगा और जाम की समस्या कम होगी.

इस प्रोजेक्ट में आसपास के नालों की मरम्मत भी की जाएगी. बारिश के बाद जलभराव से आवाजाही प्रभावित होती थी और छोटे वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा रहता था. नालों की मरम्मत से सड़क पर पानी नहीं रुकेगा और यात्रा सुरक्षित और आसान होगी.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp