शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, कैशलेस स्वास्थ्य योजना में बड़ा बदलाव हुआ लागू

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। अब बागवानी और मत्स्य पालन विभाग के कर्मचारी भी व्यापक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा योजना (CCHFE) का लाभ उठा सकेंगे। यह…


Haryana News: हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, कैशलेस स्वास्थ्य योजना में बड़ा बदलाव हुआ लागू
Haryana News: हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, कैशलेस स्वास्थ्य योजना में बड़ा बदलाव हुआ लागू
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। अब बागवानी और मत्स्य पालन विभाग के कर्मचारी भी व्यापक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा योजना (CCHFE) का लाभ उठा सकेंगे। यह योजना राज्य के नियमित कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके परिवार के सदस्यों को बिना किसी पहले से भुगतान किए स्वास्थ्य सेवाएं कैशलेस तरीके से उपलब्ध कराती है। यह सुविधा 1 नवंबर 2023 से पूरे प्रदेश में लागू है और अब इसका दायरा और बढ़ा दिया गया है।

Advertisement

सरकार ने इस संबंध में सभी जिलों के सिविल सर्जनों को निर्देश दिए हैं कि वे योजना को बेहतर ढंग से लागू करें। नोटिफिकेशन में बताया गया है कि DGHS के पैनल में पहले से शामिल 447 अस्पताल HEM 2.0 पोर्टल पर इंटीग्रेट हो चुके हैं। अब जो अन्य अस्पताल इस योजना में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें HEM पोर्टल पर “CCHFE” विकल्प चुनकर आवेदन करना होगा। तभी वे इस योजना का हिस्सा बन पाएंगे।

ध्यान देने वाली बात यह है कि राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (SHA) के पास अस्पतालों को सीधे योजना में शामिल करने का अधिकार नहीं है। केवल DG कार्यालय के पैनल में शामिल अस्पताल ही इस प्रक्रिया के जरिए योजना में आ सकते हैं। सिविल सर्जनों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि उनके जिलों में सभी अस्पतालों के आवेदन समय से पोर्टल पर अपलोड हों, ताकि किसी भी कर्मचारी या पेंशनर को योजना का लाभ लेने में कोई दिक्कत न हो।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सरकार का मानना है कि इस कदम से हजारों कर्मचारियों और पेंशनरों को बेहतर उपचार सुविधा और पारदर्शिता मिलेगी। साथ ही, सभी पात्र लाभार्थियों का इलाज कैशलेस तरीके से होगा, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से कोई बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। यह योजना कर्मचारियों के लिए एक बड़ा सहारा साबित होगी और उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सशक्त बनाएगी।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp