गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: IGU Rewari में PG कोर्सों मे दाखिले का सुनहरा मौका

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर (रेवाड़ी) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 30 जून कर दिया है।…


Haryana News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर (रेवाड़ी) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 30 जून कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.igu.ac.in पर जाकर 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, 2 जुलाई तक आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों सहित संबंधित विभाग में जमा कराना अनिवार्य होगा।Haryana News

Advertisement

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी की अध्यक्षता में विभागाध्यक्षों और अधिष्ठाताओं के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। उन्होंने विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवेदन की तिथि बढ़ाई तथा सभी नए विद्यार्थियों का आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए स्वागत भी किया।

बैठक में उन्होंने नैक (NAAC) मूल्यांकन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए वार्षिक शैक्षणिक कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए ताकि नियमानुसार गतिविधियों का संचालन किया जा सके।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

प्रवेश परीक्षा की तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एडमिट कार्ड 1 जुलाई 2025 से विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्रवेश परीक्षाएं 3 जुलाई से 8 जुलाई 2025 के बीच आयोजित होंगी। प्रथम मेरिट सूची 11 जुलाई को जारी की जाएगी, जिसके आधार पर पहली काउंसलिंग 14 जुलाई, दूसरी 17 जुलाई और तीसरी काउंसलिंग 21 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

कुलपति ने दाखिला प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि विद्यार्थियों व अभिभावकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा को पाठ्यक्रमों में शामिल करने पर भी बल दिया।Haryana News

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रो. सुनील कुमार सहित सभी विभागों के अध्यक्ष बैठक में उपस्थित रहे। शैक्षणिक विभागों की सूची, विस्तृत काउंसलिंग कार्यक्रम व कक्षाओं की आरंभ तिथि से संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की सूचना विवरणिका में उपलब्ध है, जिसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है।Haryana News

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp