गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: मेधावी छात्रों के लिए सुनहरा मौका, हरियाणा सरकार दे रही है हजारों रुपये की छात्रवृत्ति

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने राज्य के मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक शानदार अवसर दिया है। सरकार की ओर से संचालित डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्र योजना के तहत विद्यार्थियों को 8 हजार…


Haryana News: मेधावी छात्रों के लिए सुनहरा मौका, हरियाणा सरकार दे रही है हजारों रुपये की छात्रवृत्ति
Haryana News: मेधावी छात्रों के लिए सुनहरा मौका, हरियाणा सरकार दे रही है हजारों रुपये की छात्रवृत्ति
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने राज्य के मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक शानदार अवसर दिया है। सरकार की ओर से संचालित डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्र योजना के तहत विद्यार्थियों को 8 हजार से 12 हजार रुपये तक का वजीफा दिया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में उत्कृष्टता की भावना को बढ़ावा देना और उनकी पढ़ाई में आर्थिक सहयोग देना है।

Advertisement

आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर

एसडीएम रवि मीणा ने जानकारी दी कि जो भी विद्यार्थी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह योजना सामान्य, पिछड़ा वर्ग और अन्य श्रेणियों के विद्यार्थियों के लिए समान रूप से लागू होगी। आवेदन समय पर करना जरूरी है, क्योंकि इसके बाद किसी भी विद्यार्थी का फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

10वीं के अंकों पर मिलेगी स्कॉलरशिप

इस योजना के तहत सामान्य और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर 8 हजार से 12 हजार रुपये तक की राशि दी जाएगी। वहीं, अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति, घुमंतु और अर्ध घुमंतु जातियों के छात्रों को 10वीं, 12वीं, स्नातक और परास्नातक परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर वजीफा दिया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इस योजना का लाभ केवल उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगा जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय 4 लाख रुपये से अधिक नहीं है। सरकार का मानना है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए यह वजीफा बेहद मददगार साबित होगा।

योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए विद्यार्थी जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय, कमरा नंबर 164, प्रथम तल, लघु सचिवालय भिवानी में संपर्क कर सकते हैं। साथ ही, विद्यार्थी दूरभाष नंबर 01664-242629 पर भी संपर्क करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp