गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में महिलाओं को बिना ब्याज लोन की सौगात

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्याम सिंह राणा ने विभागीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मार्च 2025 के बजट में की गई…


Haryana News: हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्याम सिंह राणा ने विभागीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मार्च 2025 के बजट में की गई सभी घोषणाओं को तय समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में हर पशुपालक तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचना चाहिए ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।

Advertisement

किसानों को सीधे मिला MSP का लाभ

राज्य सरकार ने मंडियों में बिजली, पानी और शौचालय जैसी सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए हैं। खरीफ खरीद सीजन 2025-26 में अब तक किसानों के बैंक खातों में ₹14,336.92 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए जा चुके हैं। इससे किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूरा लाभ मिला है। राज्य की मंडियों से अब तक 61.48 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है जो ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकृत 2.99 लाख किसानों से की गई है।Haryana News

बकरी और भेड़ पालन को बढ़ावा देने की योजना

बैठक में बकरी और भेड़ पालन को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष केंद्रों की स्थापना पर चर्चा हुई। सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण इलाकों में छोटे पशुपालकों को आर्थिक सहारा मिले। बीपीएल परिवारों को उच्च नस्ल की बकरियां और भेड़ें नि:शुल्क दी जाएंगी। इसके साथ ही अगले वर्ष से भेड़-बकरी बीमा योजना पूरी तरह नि:शुल्क होगी। इससे पशुपालकों को नुकसान की स्थिति में राहत मिलेगी।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

महिलाओं को डेयरी खोलने में मिलेगी मदद

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि महिलाओं को डेयरी यूनिट खोलने के लिए एक लाख रुपये तक का ब्याज-मुक्त ऋण दिया जाएगा। इससे ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और अपने परिवार की आय में योगदान दे सकेंगी। मंत्री ने कहा कि बकरी का दूध औषधीय गुणों से भरपूर होता है और इसका उत्पादन ग्रामीण क्षेत्रों में नई संभावनाएं पैदा करेगा।Haryana News

पशु चिकित्सा संस्थानों और गौशालाओं में सुधार

श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य की सभी पशु चिकित्सा संस्थाओं में दवाओं और उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। गौशालाओं में भी बुनियादी सुविधाओं में सुधार किया जाएगा ताकि पशुओं की सही देखभाल हो सके। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग का लक्ष्य पशुओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देना है।Haryana News

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

किसानों को सीधे मिला MSP का लाभ

राज्य सरकार ने मंडियों में बिजली, पानी और शौचालय जैसी सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए हैं। खरीफ खरीद सीजन 2025-26 में अब तक किसानों के बैंक खातों में ₹14,336.92 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए जा चुके हैं। इससे किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूरा लाभ मिला है। राज्य की मंडियों से अब तक 61.48 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है जो ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकृत 2.99 लाख किसानों से की गई है।Haryana News

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp