रविवार, 25 अक्टूबर 2026

Haryana News: हरियाणा में ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर फर्जीवाड़ा! जानिए कैसे खुला राज

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने किसानों की सुविधा और पारदर्शिता के लिए ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल शुरू किया था ताकि फसल खरीद में गड़बड़ियों पर अंकुश लगाया जा सके। लेकिन अब…


Haryana News: हरियाणा सरकार ने किसानों की सुविधा और पारदर्शिता के लिए ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल शुरू किया था ताकि फसल खरीद में गड़बड़ियों पर अंकुश लगाया जा सके। लेकिन अब यही पोर्टल फर्जीवाड़े का अड्डा बन गया है। ताज़ा खुलासे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश का पीआर धान फर्जी रजिस्ट्रेशन के ज़रिए हरियाणा की मंडियों में बेचा जा रहा है।

Advertisement

यमुनानगर, करनाल और पानीपत जैसे जिलों में यमुना नदी और पॉपलर के खेतों को धान की फसल दिखाकर खरीद की जा रही है। किसानों का कहना है कि इस गड़बड़ी में आढ़ती, कुछ किसान और राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल हैं। नतीजा यह है कि हरियाणा के स्थानीय किसानों की फसल समय पर नहीं बिक पा रही, जबकि बाहर से आए धान को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदा जा रहा है।

 फर्जी धान की आवक: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने यूपी-हरियाणा सीमा पर कई नाके स्थापित किए हैं, लेकिन इन नाकों पर कर्मचारियों की अनुपस्थिति से धान के ट्रक आसानी से मंडियों तक पहुंच रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने जब कलानौर नाके पर वाहनों की जांच की, तो हकीकत सामने आ गई।

कई व्यापारी उत्तर प्रदेश से ₹1600-₹1800 प्रति क्विंटल पर धान खरीदकर हरियाणा की मंडियों में ₹2389 प्रति क्विंटल (ग्रेड-ए) और ₹2369 (कॉमन ग्रेड) के MSP पर बेच रहे हैं। इससे जहां हरियाणा के किसानों को नुकसान हो रहा है, वहीं उत्तर प्रदेश के किसानों की फसल औने-पौने दामों में बिक रही है। भाकियू नेताओं ने आरोप लगाया है कि डीएफएसी अधिकारियों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया, जिसके कारण फर्जी धान की आवक जारी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

मुख्यमंत्री को भेजी गई शिकायत: भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री रामबीर सिंह चौहान ने बताया कि पोर्टल पर फर्जी रजिस्ट्रेशन के कई मामले सामने आ चुके हैं। कई किसानों के खसरा नंबर पहले से किसी और नाम पर दर्ज मिले हैं। चौहान ने कहा कि यह पूरा खेल राजस्व विभाग की मिलीभगत से चल रहा है और इसमें पटवारियों की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है।
प्रतापनगर और अन्य धान बहुल्य क्षेत्रों में ऐसे कई मामले उजागर हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी शिकायत भेजी जा चुकी है और मांग की है कि सभी फर्जी रजिस्ट्रेशनों की उच्चस्तरीय जांच की जाए ताकि असली किसानों को न्याय मिल सके।
 जंगल और नदी फिर भी दिखाया जा रहा धान: सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पोर्टल पर जिन खसरा नंबरों पर धान की फसल दर्ज है, वहां वास्तव में पॉपलर के पेड़, जंगल या यमुना नदी बह रही है। बावजूद इसके, उन खेतों को उत्पादक बताया गया है। पटवारियों को मौके पर गिरदावरी करनी होती है, लेकिन वे ज्यादातर मैदानी सत्यापन किए बिना ही ऑनलाइन एंट्री कर देते हैं।

नतीजतन, फर्जी किसान अपने नाम से या आढ़तियों के सहयोग से धान बेच देते हैं। इस गड़बड़ी से राज्य सरकार को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो यह फर्जीवाड़ा किसानों के हितों को गहरा नुकसान पहुंचाएगा और ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ योजना की विश्वसनीयता पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp