
Haryana News: महेंद्रगढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। लंबे समय से शिक्षा मंत्री की ससुराल व महेंद्रगढ़ से देवास, चितलांग, मेघनवास और बुचौली होते हुए महेंद्रगढ़ तक नई हरियाणा रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी। ग्रामीणों ने इस बस सेवा शुरू होने पर चालक जागेंद्र शर्मा और परिचालक विनोद कुमार का फूलमालाओं से स्वागत किया।
जानिए क्या रहेगा शेडयूल: बता दे कि यह बस सुबह 8:45 बजे महेंद्रगढ़ से चलकर ग्रामीण रूटों से गुजरते हुए वापस महेंद्रगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद बस नारनौल के लिए रवाना होगी। दोपहर में यह सेवा 12:50 बजे गांव देवास, चितलांग, मेघनवास और बुचौली जाएंगी। लोगों ने नारनौल डिपो के महाप्रबंधक देवीदत्त और स्थानीय विधायक का भी आभार जताया। ग्राम पंचायतों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बताया कि इस बस सेवा के लिए वे लंबे समय से ज्ञापन देकर मांग कर रहे थे।Haryana News
आजादी के बाद पहली बार पहुंची रोडवेज: बता दे आजादी के बाद 1पहली बार इन चारों गांवों में नियमित रोडवेज बस सेवा शुरू हुई है, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। बस सुविधा मिलने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और ग्रामीण यात्रियों को रोजाना आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी।Haryana News
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
उद्घाटन मौके पर समाजसेवी रामनिवास पाटोदा, देवास सरपंच प्रतिनिधि मनोज, चितलांग सरपंच हरिओम, मेघनवास के महीपाल ठेकेदार, बुचौली सरपंच बिरेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
