
Haryana News: हरियाणवी कलाकार मीता बरोदा पर फायरिंग हुई है। घटना गुरुवार रात को उस समय हुई जब मीता अपने दोस्तों के साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान कुछ लोग वहां आकर बहस करने लगे और एक युवक ने सीधा मीता पर फायरिंग कर दी । गनीमत रही कि गोली मीता को नहीं लगी, जिससे उनकी जान बच गई।
राजनीतिक रंजिश को बताया जा रहा वजह
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की जांच में सामने आया कि फायरिंग का आरोप गांव बरोदा निवासी मंजीत पर है। विधानसभा चुनाव के दौरान मीता और आरोपी के बीच राजनीतिक मतभेद हुए थे। एक पक्ष कांग्रेस उम्मीदवार के साथ था, जबकि दूसरा किसी अन्य प्रत्याशी के समर्थन में थे। माना जा रहा है कि इन्हीं कारणों से रंजिश गहराई और मीता पर हमला हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। FSL की टीम भी मौके पर पहुंची और फायरिंग से जुड़े सबूत इकट्ठा करने शुरू किए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
