गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में एक HCS अधिकारी समेत नौ अफसरों पर FIR दर्ज, सभी ने मिलकर किया ये बड़ा खेल

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा के अंबाला से बड़ी खबर सामने आ रही है। एक हिंदी अखबार की खबर की मानें, तो अंबाला-जगाधरी नेशनल हाइवे पर 100 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन…


Haryana News FIR registered against nine officers including an HCS officer in Ambala
Haryana News FIR registered against nine officers including an HCS officer in Ambala
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के अंबाला से बड़ी खबर सामने आ रही है। एक हिंदी अखबार की खबर की मानें, तो अंबाला-जगाधरी नेशनल हाइवे पर 100 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहे बैंक स्क्वेयर के टेंडर में बड़े अधिकारियों ने खेल कर दियाहै। इसके चलते एंटी करप्शन ब्यूरो हरियाणा ने एक HCS अधिकारी समेत नौ अफसरों पर भ्रष्टाचार समेत कई धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू की है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, इस बैंक स्क्वेयर में एक ही छत के नीचे सरकारी और प्राइवेट बैंक भी आएंगे। इसके अलावा बड़े शोरूम भी बनाए जा रहे हैं। जिनका काम भी फाइनल होने को है।  बताया जा रहा है कि एक प्राइवेट कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए दूसरी कंपनी को टेंडर अलाट कर दिया।

इन पर दर्ज किया केस

इसके बाद में जब जांच हुई तो पता चला कि गलत तरीके से कंपनी को टेंडर की रेस से बाहर कर दिया गया। एंटी करप्शन ब्यूरो ने पहले जांच की और फिर इस मामले में बरती गई अनियमितताओं से सरकार जानकारी दी। सरकार से हरी झंडी मिलते ही HCS अधिकारी सुभाष सिहाग, एसइआर रमेश मदान, कार्यकारी अधिकारी विनोद नेहरा, एक्सईएन पंकज सैनी, एमई हरीश कुमार, एमई मुनेश्वर भारद्वाज, हरीश शर्मा जेई और कपिल काम्बोज जेई पर अंबाला में विभिन्न धाराओं में एफआइआर दर्ज की गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

अब कहां है कौन-कौन अधिकारी?

खबरों की मानें, तो इनमें एसडीएम रहे सुभाष सिंह और प्रशासक रमेश मदान रिटायर हो चुके हैं। जबकि विनोद नहरा सोनीपत नगर परिषद में डीएमसी, पंकज सैनी एक्सईएन, हरीश कुमार अंबाला शहर, मुनेश्वर भारद्वाज एमई यमुनानगर, हरीश शर्मा अंबाला सदर नगर परिषद और कपिल काम्बोज जेई साढौरा में हैं। इन अधिकारियों पर आरोप है कि एक फर्म को लाभ पहुंचाने के लिए योग्य कंपनी को रेस से बाहर कर दिया गया था। बाद में फिर से योग्य कंपनी को ही टेंडर अलाट किया गया।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp