शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana News: नए पोर्टल से हरियाणा CET रिजल्ट को लेकर शिकायतें करें ऑनलाइन, प्रक्रिया पूरी तरह आसान और तेज

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने CET-2025 परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद अब अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी हैं। इसके लिए आयोग ने एक ग्रीवांस रेजोल्यूशन कमेटी भी बनाई…


Haryana News: नए पोर्टल से हरियाणा CET रिजल्ट को लेकर शिकायतें करें ऑनलाइन, प्रक्रिया पूरी तरह आसान और तेज
Haryana News: नए पोर्टल से हरियाणा CET रिजल्ट को लेकर शिकायतें करें ऑनलाइन, प्रक्रिया पूरी तरह आसान और तेज
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने CET-2025 परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद अब अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी हैं। इसके लिए आयोग ने एक ग्रीवांस रेजोल्यूशन कमेटी भी बनाई है। इस बात की जानकारी आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि जो भी उम्मीदवार परिणाम को लेकर असंतुष्ट है, वह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।

Advertisement

CET-2025 परीक्षा का परिणाम और पास प्रतिशत

आयोग ने 5 दिसंबर को CET-2025 परीक्षा का परिणाम घोषित किया था। इस बार लगभग 50 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में सफल रहे हैं। हालांकि, पास प्रतिशत या अन्य विस्तृत आंकड़े अभी तक आधिकारिक तौर पर साझा नहीं किए गए हैं। अभ्यर्थियों की शिकायतों का निपटारा करने के लिए गठित ग्रीवांस कमेटी अपनी रिपोर्ट लगभग एक महीने के अंदर आयोग को सौंपेगी।

आपत्तियां दर्ज कराने के लिए विशेष व्यवस्था

चेयरमैन हिम्मत सिंह के अनुसार, अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग कार्यालय में 6 और 7 दिसंबर को ग्रीवांस हैंडलिंग टीम भी उपलब्ध रहेगी। ताकि उम्मीदवार अपनी समस्याओं का समाधान तुरंत प्राप्त कर सकें। आयोग ने आपत्तियां दर्ज कराने के लिए दो लिंक जारी किए हैं—पहला नोटिस लिंक जिसमें आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया और नियम बताए गए हैं, और दूसरा ग्रीवांस लिंक जिससे ऑनलाइन शिकायत की जा सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

आपत्तियां कैसे करें दर्ज

उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए cet2025groupc.hryssc.com वेबसाइट पर जाना होगा। यहां लॉगिन बटन पर क्लिक कर अपना CET रजिस्ट्रेशन नंबर या पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालना होगा। यह पासवर्ड CET 2025 आवेदन के समय बनाया गया था। यदि पासवर्ड भूल जाएं तो “फॉरगॉट पासवर्ड” विकल्प से नया पासवर्ड सेट कर सकते हैं। नए पासवर्ड से लॉगिन करके लेफ्ट मेन्यू में कंप्लेंट दर्ज करने का ऑप्शन मिलेगा, वहां जाकर आपत्ति सबमिट करें।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp