Haryana News: हरियाणा के करनाल में एक वीडियो से तेजी से वायरल हो रहा हैं। वीडियो में एक महिला एक युवक को कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) दे रही है। सबसे अहम बात यह है महिला नर्सिंग सुपरवाइजर ने युवक की जान बचा ली।
बता दे कि करनाल में सडक हादसे में युवक एक्सीडेंट में घायल हुआ था। वह सड़क किनारे बेसुध पड़ा था। लोगों की भीड़ जमा हुई थी। हर आदमी यही कह रहा था कि युवक की मौत हो चुकी है। Haryana News
ये देख महिला नर्सिंग सुपरवाइजर वहां पहुंची । महिला नर्सिंग सुपरवाइजर घायल युवक को कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) देकर उसकी जान बचा ली।
ये भी पढ़ें:अंतरमहाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में यदुवंशी डिग्री कॉलेज, नारनौल की टीम उपविजेता
इसके बाद वह पुलिस की मदद से उसे अस्पताल में लाकर जरूरी ट्रीटमेंट दिया। हालत ठीक होने पर युवक को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। महिला नर्सिंग सुपरवाइजर की युवक को CPR देते हुए की वीडियो भी वायरल हो रही है। लोग उनकी सराहना कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में कैदियों को बडा तोहफा, जेल में शिकायत दर्ज करवाने का दिया अधिकार

