गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति बनने पर सम्मान समारोह

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय रेवाड़ी के भौतिकी विभाग में कार्यरत प्रोफेसर विजय कुमार को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा का कुलपति बनने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी…


Haryana News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय रेवाड़ी के भौतिकी विभाग में कार्यरत प्रोफेसर विजय कुमार को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा का कुलपति बनने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी एवं कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने प्रोफेसर विजय कुमार को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया एवं शाल व स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Advertisement

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने सभी शिक्षकों एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों का स्वागत किया। उन्होंने प्रोफेसर विजय कुमार को कुलपति बनने पर बधाई देते हुए अपनी खुशी जाहिर की।

कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने प्रोफेसर विजय कुमार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर विजय कुमार को प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्यों का अनुभव है जिसका लाभ अब चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा को भरपूर मिलेगा। उन्होंने प्रोफेसर विजय कुमार की सादगी, धैर्य एवं कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

प्रोफेसर विजय कुमार ने हरियाणा सरकार, आईजीयू कुलपति एवं कुलसचिव एवं सभी स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को जीवन में कड़ी मेहनत के साथ निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी महान व्यक्ति के बायोडाटा से बड़ी उसकी जीवन की बायोग्राफी होती है। हम सभी को मिलकर आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सकारात्मक सोच के साथ संवारना है।

प्रोफेसर मंजू परुथी ने प्रोफेसर विजय कुमार को बधाई देते हुए कुलपति, कुलसचिव एवं उपस्थित सभी शिक्षकों एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ. विपिन कुमार, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. जे.एल. द्विवेदी एवं डॉ. कविता ने अपने अनुभव साझा करते हुए विचार रखें। उन्होंने प्रोफेसर विजय कुमार को एक प्रेरणा का स्रोत बताया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्षों सहित शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp