शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana News: रोहतक डिस्ट्रीब्यूटरी टूटने से किसानों की बड़ी तबाही, पानी में समाईं गन्ना और गेहूं की फसलें

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले में रोहतक डिस्ट्रीब्यूटरी नहर टूटने से किसानों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक नहर का बांध टूट गया और तेज…


Haryana News: रोहतक डिस्ट्रीब्यूटरी टूटने से किसानों की बड़ी तबाही, पानी में समाईं गन्ना और गेहूं की फसलें
Haryana News: रोहतक डिस्ट्रीब्यूटरी टूटने से किसानों की बड़ी तबाही, पानी में समाईं गन्ना और गेहूं की फसलें
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले में रोहतक डिस्ट्रीब्यूटरी नहर टूटने से किसानों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक नहर का बांध टूट गया और तेज बहाव का पानी आसपास के खेतों में फैल गया। देखते ही देखते लगभग 70 एकड़ भूमि पानी में डूब गई। खेतों में खड़ी गेहूं और गन्ने की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं।

Advertisement

किसानों ने उठाई लापरवाही की बात

स्थानीय किसानों ने नहर टूटने की जिम्मेदारी विभाग के अधिकारियों पर डालते हुए कहा कि समय पर नहर की सफाई नहीं कराई गई। कई जगह चूहों ने नहर को अंदर से खोखला कर दिया था और बड़े-बड़े छेद बन गए थे। किसानों का दावा है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नहर की मरम्मत नहीं की गई। उनका कहना है कि विभाग की इसी लापरवाही का नतीजा आज उन्हें भारी नुकसान के रूप में भुगतना पड़ रहा है।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

नहर टूटने की जानकारी मिलते ही प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दो जेसीबी मशीनों की मदद से नहर को बंद करने और पानी के बहाव को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक नहर को रोकने का काम लगातार जारी था, ताकि और अधिक फसल पानी में न समाए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

फसलों को भारी नुकसान

किसानों ने बताया कि इस समय खेतों में पानी की कोई जरूरत नहीं थी। लेकिन अचानक आए तेज पानी ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। गेहूं और गन्ने की फसलें जलमग्न हो गईं और खराब होने लगीं। किसानों का कहना है कि उनका कई महीनों की मेहनत और निवेश बर्बाद हो गया है।

अब किसान प्रशासन से नुकसान की भरपाई व मुआवजे की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब नुकसान विभाग की लापरवाही से हुआ है तो इसकी जिम्मेदारी भी प्रशासन को ही लेनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp