गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: फरीदाबाद ट्रैफिक से मिलेगी राहत, कालिंदी कुंज चौक पर बनेगा आधुनिक इंटरचेंज

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: फरीदाबाद में ट्रैफिक की सबसे बड़ी समस्या बन चुके कालिंदी कुंज चौक पर अब राहत की उम्मीद दिख रही है। यहां इंटरचेंज बनाने की योजना को हरी झंडी मिल चुकी…


Haryana News: फरीदाबाद ट्रैफिक से मिलेगी राहत, कालिंदी कुंज चौक पर बनेगा आधुनिक इंटरचेंज
Haryana News: फरीदाबाद ट्रैफिक से मिलेगी राहत, कालिंदी कुंज चौक पर बनेगा आधुनिक इंटरचेंज
Google News Follow us on Google

Haryana News: फरीदाबाद में ट्रैफिक की सबसे बड़ी समस्या बन चुके कालिंदी कुंज चौक पर अब राहत की उम्मीद दिख रही है। यहां इंटरचेंज बनाने की योजना को हरी झंडी मिल चुकी है। इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। यह रिपोर्ट अगले छह महीने में पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। एनएचएआई ने यह जिम्मेदारी एक निजी एजेंसी को सौंपी है जो फिलहाल इंटरचेंज के कई डिजाइन तैयार कर रही है।

Advertisement

अधिकारियों के मुताबिक, इंटरचेंज प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य अगले साल शुरू होने की उम्मीद है। जैसे ही डिजाइन और बजट को मंजूरी मिल जाएगी, विभाग टेंडर प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा। यह पूरी प्रक्रिया पूरी होने में करीब आठ महीने का समय लग सकता है। कालिंदी कुंज चौक से हर रोज हजारों वाहन दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद की ओर आते-जाते हैं। सुबह और शाम के वक्त यहां ट्रैफिक लाइट पर लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।

स्थानीय लोगों और यात्रियों की ओर से लंबे समय से इस चौक पर इंटरचेंज बनाए जाने की मांग की जा रही थी। जुलाई में इस परियोजना की आधिकारिक घोषणा की गई थी। अब इस पर तेजी से काम शुरू हो गया है। इंटरचेंज बनने के बाद यहां जाम की समस्या लगभग खत्म हो जाएगी और गाड़ियों का आवागमन सुचारू रूप से हो सकेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

कालिंदी कुंज इंटरचेंज बनने के बाद यह क्षेत्र डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे से भी सीधा जुड़ जाएगा। यह एक्सप्रेसवे लगभग 59 किलोमीटर लंबा है, जो दिल्ली के डीएनडी फ्लाईओवर से लेकर पलवल के मंडकौला गांव तक बनाया जा रहा है। दिल्ली मीठापुर से मंडकौला तक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और वाहनों का संचालन भी शुरू हो गया है।

दिल्ली मीठापुर से डीएनडी फ्लाईओवर तक का 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है और बाकी काम भी अगले छह महीने में समाप्त हो जाएगा। इसके बाद फरीदाबाद स्मार्ट सिटी से दिल्ली और नोएडा के बीच गाड़ियों का आना-जाना बेहद आसान और तेज़ हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी और ट्रैफिक से जुड़ी परेशानियां काफी हद तक खत्म हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp