गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: रेवाड़ी में फर्जी एसएचओ गिरफ्तार, जानिए कैसे चढा हत्थे

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: रेवाड़ी साइबर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी एसएचओ बनकर ट्रांसपोर्टर से हजारों रुपये ठगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान…


Haryana News: रेवाड़ी साइबर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी एसएचओ बनकर ट्रांसपोर्टर से हजारों रुपये ठगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के नारनौल के देवस्थान निवासी हिमांशु कौशिक के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।Haryana News

Advertisement

मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि गांव आसलवास निवासी नरेंद्र कुमार ने शिकायत दी थी कि वह ट्रांसपोर्ट का कार्य करता है। 15 मई को उसे एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को एसएचओ बताते हुए कहा कि उसकी एक गाड़ी नोएडा में तीन एक्सिडेंट कर चुकी है और वह इस मामले को पैसे लेकर समझा सकता है।

आरोपी की बातों में आकर नरेंद्र ने उसके बताए गए नंबरों पर पहले अपने नंबर से 22,000 रुपये और फिर अपने दोस्त के नंबर से 22,700 रुपये ट्रांसफर कर दिए।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

बाद में जब नरेंद्र ने अपने गाड़ी चालक से संपर्क किया तो पता चला कि किसी भी प्रकार का एक्सिडेंट नहीं हुआ है। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ और उसने साइबर थाना रेवाड़ी में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू की और आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर वीरवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।Haryana News

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी ठगी के मामले की जांच की जा रही है और उसके मोबाइल व बैंक खातों की गहनता से जांच की जा रही है। Haryana News

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp