गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: फर्जी DSP पानीपत से गिरफ्तार, जानिए कैसे करवाता था कमीशन से काम

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News:  हरियाणा के पानीपत में हरियाणा पुलिस ने बडा खुलासा किया हैं पुलिस ने फर्जी DSP सुमित आहूजा को गिरफ्तार किया है। देश के अलग-अलग जिलों समेत कई राज्यों में दबिश…


Haryana News:  हरियाणा के पानीपत में हरियाणा पुलिस ने बडा खुलासा किया हैं पुलिस ने फर्जी DSP सुमित आहूजा को गिरफ्तार किया है। देश के अलग-अलग जिलों समेत कई राज्यों में दबिश दे चुकी थी। आरोपी कमीशन पर लोगों के काम करवाता था।

Advertisement

कई महीनों के पुलिस के गले की फास बने आरोपी को पुलिस ने शहर के 8 मरला इलाके से गिरफ्तार कर लिया। सुमित खुद को इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो पंचकूला में DSP तो पत्नी को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अधिकारी बताता था। Haryana News

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

बता दे ये फर्जी डीएसपी पानीपत पुलिस के लिए कई महीनों से पुलिस के लिए सिर दर्द बना हुआ था। शिकायत मिलने के बाद से पुलिस उसे पकड़ने के लिए कई जगह दबीच दी, लेकिन पकड में नही आ रहा था।

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

ये फर्जी डीएसपी पानीपत पुलिस के लिए  कई महीनों से पुलिस के लिए सिर दर्द बना हुआ था।
ये फर्जी डीएसपी पानीपत पुलिस के लिए कई महीनों से पुलिस के लिए सिर दर्द बना हुआ था।

जानिए डीएसपी को टोरा: डीएसपी का टोरा देखकर पुलिस भी चौक गई है। महज 12वीं पास सुमित हूटर लगी गाड़ी में अफसरों की तरह धूमता था। इतना ही सुमित इंस्पेक्टरों की पूरी कुंडली रखता था। होटलों में वीवीआईपी ट्रीटमेंट लेता।

सुमित ट्रांसफर, नौकरी पर सेट करवाना, विदेश भेजने समेत अन्य काम करवाने का काम लेता था। इसके अलावा वह महंगे से महंगे फाइव स्टार होटल में खुद को डीएसपी बताकर कमरा खुलवाता था और वीवीआईपी ट्रीटमेंट लेता था।

वह महंगी शराब का शौकीन था। उसने एक व्यक्ति से 1.80 लाख कीमत की 2 बोतल ली थीं। इसके साथ गाड़ी में 10 हजार की कीमत वाली बोतलें रखता था।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

लिया रिमांड पर: पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड में खुलासा होगा की उसने कहां से कहां कमीशन खोरी की है।

सुमित के खिलाफ धोखाधड़ी का एक अन्य मामला करनाल जिले के रामनगर थाना में दर्ज है। आरोपी ने करनाल की एक कॉलोनी में रहने वाले युवक को विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख रुपए की ठगी की थी।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp