गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में फेसलेस रजिस्ट्री जल्द शुरू, आधार नंबर से फोटो अपलोड कर आसान होगा जमीन का रजिस्ट्रेशन

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा की नायब सैनी सरकार आम जनता को राहत देने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रदेश में तहसीलों से जुड़े कामों में पारदर्शिता लाने के लिए…


Haryana News Faceless registry to begin soon in Haryana land registration to be made easier by uploading photo with Aadhaar number
Haryana News Faceless registry to begin soon in Haryana land registration to be made easier by uploading photo with Aadhaar number
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा की नायब सैनी सरकार आम जनता को राहत देने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रदेश में तहसीलों से जुड़े कामों में पारदर्शिता लाने के लिए नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं। पहले ही पेपरलेस रजिस्ट्री शुरू हो चुकी है और अब राजस्व विभाग आम लोगों के कार्यों को और सरल और पारदर्शी बनाने के लिए बड़ी योजना पर काम कर रहा है।

Advertisement

अगर सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ, तो अगले 3-4 महीनों के भीतर लोगों को फेसलेस रजिस्ट्री की सुविधा मिल सकेगी। इस योजना को लागू करने के लिए मंथन हो चुका है और अब तकनीकी तौर पर क्रियान्वयन का काम जारी है। पहले से ही पेपरलेस रजिस्ट्री की शुरुआत से आम जनता को काफी राहत मिली है।

अब सरकार की योजना है कि लोग तहसील कार्यालय जाए बिना ही रजिस्ट्री से जुड़े काम करवा सकेंगे। इसके लिए राजस्व विभाग का सॉफ्टवेयर अपडेट किया जाएगा। इस सॉफ्टवेयर पर टोकन लेकर दस्तावेज अपलोड करने के बाद रजिस्ट्री से संबंधित सभी काम ऑनलाइन पूरे किए जा सकेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

किसी भी प्रकार के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए आधार कार्ड नंबर और बायोमीट्रिक के माध्यम से फोटो अपलोड की सुविधा होगी। साथ ही वन टाइम पासवर्ड (OTP) का विकल्प भी रहेगा। सरकार का मानना है कि इससे रजिस्ट्री प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और फर्जीवाड़े पर पूरी तरह अंकुश लगेगा। आम लोगों को तय समय में सेवा मिलेगी और उन्हें लंबे इंतजार की परेशानी नहीं होगी।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp