गुरूवार, 12 नवम्बर 2026

Haryana News: बिजली उपभोक्ताओं कि हुई मौज, विभाग की तरफ से बड़ा बयान

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News:  कॉर्पोरेट शिकायत निवारण मंच की बैठक सोमवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कॉर्पोरेट उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (सीजीआरएफ) पंचकूला के कार्यालय में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण…


Haryana News:  कॉर्पोरेट शिकायत निवारण मंच की बैठक सोमवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कॉर्पोरेट उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (सीजीआरएफ) पंचकूला के कार्यालय में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम पंचकूला के चेयरमैन एवं सदस्यों की उपस्थिति में होगी। इस दौरान केवल पंचकूला जिले के उपभोक्ताओं की शिकायतें ही सुनी जाएंगी।

यह जानकारी देते हुए निगम प्रवक्ता ने बताया कि इसी प्रकार, उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के अध्यक्ष एवं सदस्यों की कार्यवाही 08 अप्रैल (मंगलवार) को प्रातः 11.30 बजे अधीक्षण अभियंता, पंचकूला के कार्यालय में होगी।

उन्होंने कहा कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। निगम ग्राहकों की समस्याओं का तत्काल समाधान प्रदान करने के लिए कई महत्वाकांक्षी कार्यक्रम क्रियान्वित कर रहा है।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

उन्होंने बताया कि मंच के सदस्य पंचकूला जिला में उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की समस्याओं की सुनवाई करेंगे, जिनमें मुख्य रूप से बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग, कनेक्शन व कनेक्शन कटने के कारण बिजली आपूर्ति में बाधा, कार्यकुशलता, सुरक्षा, विश्वसनीयता में कमी तथा हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के आदेशों की पालना न करने आदि से संबंधित शिकायतें शामिल होंगी।

हालांकि, फोरम धारा 126 और धारा 135 से 139 के तहत बिजली की चोरी और बिजली के अनधिकृत उपयोग से संबंधित मामलों और धारा 161 के तहत जांच और दुर्घटनाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई नहीं करेगा। सभी ग्राहकों से अनुरोध है कि वे अपनी शिकायतों के निवारण के लिए इस अवसर का लाभ उठाएं।

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp