गुरूवार, 12 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा की सड़कों पर दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बसें, चार्जिंग स्टेशन भी होंगे स्थापित

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा के बस अड्डों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगें ताकि बस अडडों पर पर्याप्त आवश्यकता के अनुसार बिजली के मामले…


Electric buses will run on the roads of Haryana
Electric buses will run on the roads of Haryana
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा के बस अड्डों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगें ताकि बस अडडों पर पर्याप्त आवश्यकता के अनुसार बिजली के मामले में आत्मनिर्भर हो सकें। साथ ही, राज्य में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों की शुरूआत की जाएगी इसलिए इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगें।

श्री विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में बस अड्डों पर सोलर पावर पैनल लगाने के लिए उनके द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए है ताकि बस अडडों पर पर्याप्त आवश्यकता के अनुसार बिजली के मामले में आत्मनिर्भर हो सकें। इसी प्रकार, राज्य में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों की शुरूआत की जाएगी इसलिए बस अड्डो पर चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगें और इस प्रकार एक चार्जिंग स्टेशन अम्बाला कैंट के बस स्टैंड में स्थापित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

ओवैसी भाई जान अपना मानसिक संतुलन खो चुके है – विज

श्री विज ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक, 2025 का विरोध दो तरह के लोग कर रहे हैं, एक जिन्होंने जमीनें दबा रखी है और दूसरा जिन्हें कानून की समझ नहीं है कि आखिर कानून में बदलाव क्या हुआ है। असदुद्दीन ओवैसी द्वारा विधेयक पर सवाल उठाने की बात पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि ओवैसी भाई जान अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। यह विधेयक संसद में कानून के अनुसार पारित हुआ है। सभी कानून लोकसभा बनाती है जिसमें सभी को बोलने का अवसर दिया जाता है। इसे न मानना भी संसद की अवमानना है।

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार का इलाज चुनाव में जनता करेगी – विज

श्री विज ने कहा कि पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी सरकार के संरक्षण में अपराध बढ़ रहा है। अब इसका ईलाज अब वहां की जनता करेगी, जब भी चुनाव होंगे ममता बनर्जी को ऐसे ही उखाड़कर फैंकेगी जैसे केजरीवाल को उखाड़कर फेंका गया है।

अम्बाला छावनी में कॉलेज व स्कूल की मरम्मत होगी – विज

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी के सरकारी कालेज में जल्द ही नवीनीकरण होगा। यह कालेज उन्होंने बनवाया था और आज यहां से पढ़कर बच्चे उच्च पदों पर कार्यरत हैं। इसी प्रकार, उन्होंने अंबाला के रामबाग व बीसी बाजार स्कूलों में मरम्मत के लिए 50-50 लाख रुपए अपने स्वैच्छिक कोष से दिए है।

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp