
Haryana News: हरियाणा के झज्जर जिले के गांव सुलौधा में भतीजे ने बुजुर्ग चाचा की हत्या कर दी। बुजुर्ग का परिवार खेतों में मकान बनाकर रहता है। वह घर में पीछे सोलर पंप से पीने का पानी भरने गया था। इसी दौरान उसकी कर और पेट में कसोला मारकर हत्या कर दी गई।
कसोला लगने के बाद वह गिरा तो उठक घर की तरफ भागा और घर पर दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 70 वर्षीय भीम सिंह के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
खेत में घास काट रहा था आरोपी
मृतक बुजुर्ग की पुत्रवधु पूजा ने बताया कि वे पानी लेने गए थे और वहीं पर जेठ का लड़का और राजेश व उसकी मां खेत में घास काटने गए थे। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची और FSL टीम की सहायता से घटना स्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
