गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: दिव्य ज्योति जागृती संस्थान रेवाड़ी नेे निकाली जागरूकता रैली

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: दिव्य ज्योति जागृती संस्थान रेवाड़ी द्वारा आरोग्य प्रकल्प दिशा नशा उन्मूलन कार्यक्रम संकल्प द्वारा नशीली दवाओं के दुरूपयोग की रोकथाम पर एक जागरूकता रैली निकाली गई।: उक्त जानकारी देते हुए…


Haryana News: दिव्य ज्योति जागृती संस्थान रेवाड़ी द्वारा आरोग्य प्रकल्प दिशा नशा उन्मूलन कार्यक्रम संकल्प द्वारा नशीली दवाओं के दुरूपयोग की रोकथाम पर एक जागरूकता रैली निकाली गई।:

Advertisement

उक्त जानकारी देते हुए आशुतोष महाराज जी शिष्या साध्वी सुश्री दीपांकरा भारती ने बताया कि यह रैली बाल भवन से शुरू होकर शिव चौक रेवाड़ी से बस स्टैंड होते हुए दुर्गा माता मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी, मोती चौक, गोकल गेट, रेलवे रोड, झज्जर चौक, होते हुए दिव्या ज्योति जागृती संस्थान टीपी स्कीम कॉलोनी रेवाडी पहुंची।

उन्होने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा रेवाड़ी जिला अध्यक्ष डा0 वन्दना पोपली मौजूद रही तथा उनके साथ भाजपा नेता व रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा के सदस्य दीपक मंगला, विश्व हिंदु परिषद् के जिला अध्यक्ष राधेश्याम मित्तल, पं0 हिमांशु पालीवाल, एडवोकेट मुकेश रंगा, अजय रंगा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

साध्वी सुश्री दीपांकरा भारती ने बताया कि इस जागरूकता रैली में युवाओं ने बढ-चढकर भाग लिया। युवाओं ने बुरी संगति से नाता तोडे, नशे की लत को जल्दी से जल्दी छोड़ें तथा नशे से यारी, मौत की तैयारी जैसे सलोग्न से लोगों को जागरूक भी किया। उन्होने बताया कि इस रैली का उद्देश्य समाज में तंबाकू के सेवन से होने वाले खतरों के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस रैली को निकालने का मुख्य उद्देश्य लोगों को तंबाकू में शराब के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देना है और उन्हें इस सेवन इसके सेवन से बचने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डा0 वन्दना पोपली ने बताया कि तंबाकू के सेवन से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। उन्होने बताया कि आज हमारी युवा पीढी लगातार नशे की ओर बढ रही है। उन्होने कहा कि आज की युवा पीढी को चाहिए कि वे नशे से दूर रहे तथा लोगों को भी जागरूक करें।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

उन्होने बताया कि नशीली चीजों का सेवन करना एक ऐसी लत है जिसमें पड़ने के बाद व्यक्ति अपना मानसिक संतुलन धीरे-धीरे खोने लगता है तथा अपने आपको मानसिक रूप से नुक्सान पहुंचाने के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी नुक्सान पहुंचा रहा है। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य लोग व दिव्य जागृति संस्थान के सदस्य भी मौजूद रहे।

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp