गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में जिला राजस्व अधिकारी गिरफ्तार, एसीबी ने इस मामले की गिरफ्तारी

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में एसीबी गुरुग्राम की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने नूंह के तत्कालीन जिला राजस्व अधिकारी आरोपी बिजेन्द्र राणा (अतिरिक्त चार्ज) को गिरफ्तार कर लिया…


Major action by ACB in Haryana then District Revenue Officer arrested 1
Major action by ACB in Haryana then District Revenue Officer arrested 1
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में एसीबी गुरुग्राम की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने नूंह के तत्कालीन जिला राजस्व अधिकारी आरोपी बिजेन्द्र राणा (अतिरिक्त चार्ज) को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में राणा के खिलाफ सबूत मिले, जिसके बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया गया और कोर्ट से पुलिस रिमांड की मांगी है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, आरोपी बिजेन्द्र राणा नूंह के तत्कालीन जिला राजस्व अधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने साल 2024 में अपनी जिला नूंह में बतौर बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी नियुक्ति के दौरान गांव बसई मेव, फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह की स्कीम चकबंदी को मंजूर की और दो रास्तों को 4 करम से 6 करम करना मंजूर किया। स्कीम चकबंदी के बाद नंबर 2 में गांव वासियों की ओर से दो अवैध रास्तो के निर्माण के बारे में लिखित शिकायत बिजेन्द्र राणा को दी गई।

शिकायत में बताया गया है कि कि यह दोनों अवैध रास्तों का निर्माण हरियाणा सीमा के उस पार राजस्थान राज्य में वैध/अवैध खनन मालिकों, क्रेसर मालिकों और राजस्थान से रोयलटी कान्ट्रैक्टर और गांव बसई मेव के कुछ लोगों द्वारा मोटा मुनाफा कमाने की एवज में बनवाए जा रहें है। लेकिन, अधिकाकारी ने इस मामले को खारिज कर दिया गया और आरोपी हनीफ उर्फ हन्ना तत्कालीन सरपंच गांव बसई मेव और अन्य गांव वासियों की ओर से दिये गए एतराज नम्बर 3 को मंजूर कर लिया। इसके बाद गांव बसई मेव से गांव नांगल और छपरा राजस्थान को जाने वाले दो रास्तों को 4 करम से 6 करम की स्कीम चकबंदी को मंजूर किया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इस मामले में तीन तत्कालीन अधिकारियों को पहले ही गिरफतार किया जा चुका है और इस मामले में तीन फरार आरोपी शाबिर पुत्र रहमान, आरोपी शौकत पुत्र रहमान और हनीफ उर्फ हन्ना पुत्र रूसतम निवासी गांव बसई मेव, जिला नूंह को पकडवाने के लिये 50,000-50,000 का नकद ईनाम देने की घोषणा भी की है। इस मामले की जांच जारी है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp