गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: डिजिटल जनगणना को आया बडा अपडेट, मोबाइल ऐप से लोग खुद भर सकेंगे अपनी डिटेल

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा में अब जनगणना डिजिटल तरीके से होगी। शुरुआत में पायलट प्रोजेक्ट के तहत तीन जिलों को चुना गया है। इन जिलों में पंचकूला, हिसार और फरीदाबाद शामिल हैं। ट्रायल…


Haryana News First pilot of digital census in Haryana people will be able to fill information themselves through mobile app
Haryana News First pilot of digital census in Haryana people will be able to fill information themselves through mobile app
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में अब जनगणना डिजिटल तरीके से होगी। शुरुआत में पायलट प्रोजेक्ट के तहत तीन जिलों को चुना गया है। इन जिलों में पंचकूला, हिसार और फरीदाबाद शामिल हैं। ट्रायल 10 से 30 नवंबर तक किया जाएगा। इस दौरान देखा जाएगा कि डिजिटल तरीके से जनगणना में कोई परेशानी तो नहीं आती।Haryana News

Advertisement

पहली बार लोग खुद से भी जानकारी भर सकेंगे। इसके लिए एक मोबाइल ऐप तैयार किया गया है। इससे कागज का काम कम होगा और डेटा सीधे डिजिटल रूप में एकत्र किया जाएगा। सरकार ने 2027 में होने वाली जनगणना को देखते हुए यह कदम उठाया है।

हरियाणा के जनगणना संचालन निदेशक ललित जैन ने बताया कि भारत के इतिहास में पहली बार मोबाइल ऐप के माध्यम से स्व-गणना की जाएगी। इससे भारी कागजी कार्य समाप्त हो जाएगा। यह परियोजना डिजिटल इंडिया पहल का हिस्सा है और जनगणना में नए मानक स्थापित करेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इस बार मुख्य ध्यान वेब पोर्टल के माध्यम से प्रशिक्षण और निगरानी पर होगा। डेटा की सटीकता और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए कोडित प्रतिक्रियाओं के माध्यम से न्यूनतम वर्णनात्मक प्रविष्टियां ली जाएंगी। गणना के दौरान आवास की स्थिति, सुविधाओं और घरेलू परिसंपत्तियों की जानकारी भी एकत्र की जाएगी।

पूर्व-परीक्षण अभ्यास 10 नवंबर से शुरू होगा। प्रारंभिक कार्य 17 अक्टूबर से गणनाकारों के प्रशिक्षण सहित शुरू होगा। जनगणना-2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी। अप्रैल से सितंबर 2026 तक मकान सूचीकरण चरण होगा और फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना चरण शुरू होगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp