शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana News: मंजूरी के बावजूद सिर्फ कागजों में सिमटा धारूहेड़ा का उपखजाना

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा में उपखजाना कार्यालय को मंजूरी मिलने के बावजूद अब तक इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। करीब एक साल पहले सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद भी…


धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा में उपखजाना कार्यालय को मंजूरी मिलने के बावजूद अब तक इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। करीब एक साल पहले सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद भी स्टाफ की नियुक्ति न होने के कारण यह कार्यालय केवल कागजों तक ही सीमित रह गया है। इसको लेकर नगरपालिका चेयरमैन कंवर सिंह ने महानिदेशक को पत्र लिखकर जल्द से जल्द स्टाफ उपलब्ध करवाने की मांग उठाई है, ताकि यहां के लोगों को राहत मिल सके।Haryana News

Advertisement

24 जनवरी 2025 को मिली थी मंजूरी: बता दे कि कई सालों से बार बार मांग किए जाने पर ​रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव के प्रयास से धारूहेड़ा में उपखजाना कार्यालय खोलने की मंजूरी 24 जनवरी 2026 को मिली थी। इसके बाद रेवाड़ी के खजाना अधिकारी द्वारा कस्बे में एसबीआई बैंक में खाता भी खुलवा दिया गया और उपतहसील कार्यालय के लिए दो कमरों में कंप्यूटर सहित आवश्यक व्यवस्था भी कर दी गई।Haryana News

इसके बावजूद अब तक यहां के लिए कोई पद स्वीकृत नहीं किए गए हैं, जिसके कारण कार्यालय का कामकाज शुरू नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि धारूहेड़ा एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है और यहां की आबादी लगभग एक लाख के करीब पहुंच चुकी है। राजस्व के लिहाज से भी यह क्षेत्र महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां से करीब 80 करोड़ रुपये के आसपास राजस्व जाता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

ख्जाने के अभाव में रेवाड़ी की दोड लगानी पडती है। अगर उपखजाना कार्यालय शुरू हो जाए तो उन्हें बड़ी सुविधा मिलेगी और सरकारी कामकाज भी तेजी से निपट सकेंगे।
कंवर सिंह चेयरमैन धारूहेड़ा

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp