गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: बकरीद पर गोवंशों का कत्ल रूकवाने की मांग, सोंपा ज्ञापन

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और हिन्दू संघठनो के सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक शिष्ट मंडल उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी से विशेष मुलाकात की जिसमे जिले‌ में बढ़ती हुई गौतस्करी…


Haryana News: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और हिन्दू संघठनो के सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक शिष्ट मंडल उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी से विशेष मुलाकात की जिसमे जिले‌ में बढ़ती हुई गौतस्करी पर चर्चा करके चिंता व्यक्त की तथा आने वाली 6 जून को बकरीद के अवसर पर हजारों गउओं का मेवात में कत्ल होने की संभावना है।

Advertisement

जिसके लिए दिन-रात गो तस्करी हो रही है जिस पर सख्ती के साथ अंकुश लगाने की जरूरत है। इसके साथ साथ समाज से अनेक कानूनी व सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा कर चिन्ता व्यक्त की।

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने शिष्ट मंडल को आश्वासन दिया है कि निश्चित रूप से इस दिशा में पुलिस द्वारा ठोस कदम उठाया जाएगा और जिला रेवाड़ी में कठोर नाकाबंदी कर दी जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

उन्होंने कहा की विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल के गोरक्षों द्वारा यदि पुलिस को कोई इनपुट दी जाती है और उस पर कोई ढील दिखाई देती है या कार्रवाई नहीं होती तो निसंकोच वे उन्हें सीधा सूचना दें सकते है।

गौ रक्षकों का पुलिस को सहयोग कानून के दायरे में स्वागत योग्य रहेगा। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद से राधे श्याम मित्तल-जिला अध्यक्ष, राजकुमार यादव-जिला मंत्री, शिवकुमार शर्मा, पवन भारद्वाज-सामाजिक समरसता आयाम प्रमुख, शिवकुमार चांदनवास-बजरंग दल रेवाड़ी और अनिल आर्य पाल्हावास की विशेष उपस्थिति रही।
—

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp