शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana News: DC ने सरपंच मनोज कुमार को किया सस्पेंड !

Written by: सुनील चौहान

Published:

नारनौल: हरियाणा के नारनौल क्षेत्र उपायुक्त ने बडी कार्रवाई की है। उपायुक्त ने प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत मेघोत बिन्जा के सरपंच मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उपायुक्त…


नारनौल: हरियाणा के नारनौल क्षेत्र उपायुक्त ने बडी कार्रवाई की है। उपायुक्त ने प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत मेघोत बिन्जा के सरपंच मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 51 के अंतर्गत सरंप को निलंबन आदेश जारी किया।Haryana News

Advertisement

बता दे कि जिला प्रशासन को बार बार इस सरपंच की शिकायते मिल रही थी। जब बीडीपीओं की ओर से जांच करवाई तो सरपंच पर नियमों के उल्लंघन एवं कार्यों में गंभीर गड़बड़ी के आरोप सिद्ध हो गए।Haryana News

हरियाणा पंचायती राज अधिनियम के तहत की कार्रवाई: प्रशासन के अनुसार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, नांगल चौधरी द्वारा की गई जांच रिपोर्ट में कई तथ्य सामने आए। रिपोर्ट में बताया गया कि सरपंच ने ग्राम पंचायत की अनुमति के बिना सिविल कोर्ट में चल रहे एक भूमि विवाद से जुड़े मामले में कथित तौर पर गलत तरीके से बयान दिया। यह कदम प्रशासनिक प्रक्रिया और पंचायत नियमों के विरुद्ध पाया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इसके साथ ही शामलात भूमि से जुड़े मामलों में भी सरपंच के निर्णयों को नियम-विरुद्ध व प्रक्रियागत त्रुटिपूर्ण माना गया। जिला प्रशासन को सौंपे जाने के बाद उपायुक्त ने इसे गंभीर मानते हुए सरपंच को निलंबित कर दिया। मामले की आगे की कार्रवाई पंचायत विभाग के नियमों के अनुसार की जाएगी।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp