
Haryana News: दैनिक रेल यात्री संघ पटौदी रोड़ के अध्यक्ष योगिन्द्र चौहान और वरिष्ठ सलाहकार सोमबीर मुद्गल ने फुट ओवरब्रिज की खामियों को लेकर सिनियर डिओएम विकास वत्स, सिनियर डिसिएम निशांत नारायण और एडिआरएम राजेश कुमार जी से मुलाकात की और एक मांग पत्र सौंपा है।Haryana News
फुट ओवरब्रिज की निकासी ठीक नहीं: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पटौदी रोड़ रेलवे स्टेशन का 12 करोड़ रुपये का विकास कार्य चल रहा है, जिसमें यात्रियों की सुविधा के लिए नया फुट ओवरब्रिज बनाया जा रहा है।Haryana News
लेकिन यह फुट ओवरब्रिज गांव जाटौली की तरफ सही ढंग से नहीं उतारा जा रहा है।
इसके संबंध में एडिआरएम राजेश कुमार से मुलाकात की गई और उनसे जाटौली गांव की तरफ फुट ओवरब्रिज को उतारने, जाटौली गांव में सैंकड एंट्री बनाने और श्रीं बाबा हरदेवा मंदिर के पास अंडरपास की मांग की गई।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
एडिआरएम राजेश कुमार ने इसकी जांच के निर्देश दिए हैं और कहा है कि यदि संभव हुआ तो इसे बदला जाएगाhttps://best24news.com/
