बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: डबवाली रेलवे स्टेशन की बदली सूरत, PM Modi करेंगे उद्धाटन

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले में स्थित डबवाली रेलवे स्टेशन अब पूरी तरह बदल चुका है। अमृत भारत योजना के तहत इसे नये लुक में तैयार किया गया है। बता दे…


Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले में स्थित डबवाली रेलवे स्टेशन अब पूरी तरह बदल चुका है। अमृत भारत योजना के तहत इसे नये लुक में तैयार किया गया है। बता दे कि 22 मई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के बीकानेर दौरे के दौरान इस स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगा। इस दौरान कई अन्य स्टेशनों का भी उद्घाटन होगा।

Advertisement

 

करीब 13.22 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का कायाकल्प हुआ है। स्टेशन की तस्वीर बिल्कुल बदल चुकी है और अब यह आधुनिकता की मिसाल बन गया है। Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

22 मई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के बीकानेर दौरे के दौरान इस स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगा। इस दौरान कई अन्य स्टेशनों का भी उद्घाटन होगा। रेलवे प्रशासन ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। डबवाली रेलवे स्टेशन अब न सिर्फ यात्रियों के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का कारण बन गया है।

डबवाली स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यहां एसी वेटिंग रूम से लेकर वीआईपी रूम और नई बुकिंग ऑफिस का निर्माण हुआ है। दिव्यांगों के लिए फ्रेंडली टॉयलेट बनाए गए हैं। एंट्री और एग्जिट गेट के साथ साथ पोर्च और पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। स्टेशन के पुराने भवन की खूबसूरती को बनाए रखते हुए उसका फेसलिफ्ट किया गया है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

जल सेवा समिति की विशेष भूमिका’ बता दे सतगुरु प्रताप सिंह जल सेवा समिति पिछले 62 सालों से स्टेशन पर पानी की सेवा दे रही है। इस बार भी स्टेशन पर आरओ वाटर की व्यवस्था इसी समिति द्वारा की गई है। स्टेशन की दीवारों पर सुंदर चित्रकारी की गई है। जानकारी प्रणाली को भी अपडेट किया गया है और नई फर्नीचर भी लगाई गई है। यात्रियों के लिए यह अब एक बेहतर अनुभव बन चुका है।

रेल सलाहकार समिति के सदस्य सुरेश मित्तल ने बताया कि डबवाली रेलवे स्टेशन की स्थापना अंग्रेजों के समय हुई थी। पहले यहां मीटर गेज लाइन थी जो 1903 में बनी थी। 1979 में इसे ब्रॉड गेज में बदलकर बठिंडा से सूरतगढ़ तक जोड़ा गया था।

जो सेना की सुविधा के लिए बनाई गई थी। अब यह स्टेशन न केवल यात्रा बल्कि व्यापार के लिए भी बेहद उपयोगी हो गया है। पास के दुकानदारों को भी इस विकास का लाभ मिलेगा क्योंकि स्टेशन पर पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp