रविवार, 11 अक्टूबर 2026

Haryana News: रेवाड़ी में कोरियर कर्मी लापता, पत्नी ने लगाया अपहरण का आरोप

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव बुढपुर का रहने वाला एक कोरियर कर्मी दीपक रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया है। कई दिनो तक नहीं लोटने पर उनकी पत्नी नीलम की शिकायत…


हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव बुढपुर का रहने वाला एक कोरियर कर्मी दीपक रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया है। कई दिनो तक नहीं लोटने पर उनकी पत्नी नीलम की शिकायत पर सदर थाना Rewari  पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।Haryana News

Advertisement

पत्नी नीलक के अनुसार, दीपक 19 जून की सुबह रोज़ाना की तरह काम पर निकले थे और दोपहर को खाना खाने घर लौटे। इसके बाद वह दोबारा ड्यूटी पर चले गए। रात करीब 8:30 बजे दीपक ने पत्नी से फोन पर बात कर 10 मिनट में घर आने की बात कही, लेकिन इसके बाद उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया और वह रात भर घर नहीं लौटे।Haryana News

अगली सुबह करीब 9:15 बजे नीलम के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से मिस्ड कॉल आई। जब उन्होंने उस नंबर पर कॉल बैक किया, तो कॉलर ने पहले दीपक के वृंदावन में होने की बात कही और फिर बाद में यह कहा कि दीपक को पीटकर खाटूश्याम में छोड़ दिया गया है।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:अंतरमहाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में यदुवंशी डिग्री कॉलेज, नारनौल की टीम उपविजेता

परिजनों को आरोप है कि दीपक का इस तरह से अचानक लापता हो जाना और संदिग्ध कॉल आना किसी गहरी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। पुलिस ने नीलम की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 127(6) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है और मामले की जांच एसआई नवीन को सौंपी गई है।

फिलहाल पुलिस दीपक का सुराग लगाने में जुटी हुई है और मोबाइल कॉल डिटेल्स व लोकेशन ट्रेस कर रही है। ग्रामीणों और परिजनों की ओर से प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की गई है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में कैदियों को बडा तोहफा, जेल में शिकायत दर्ज करवाने का दिया अधिकार

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp