गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: सोहना से खेड़ला सड़क मार्ग का निर्माण शुरू, सालों के इंतजार के बाद चकाचक सड़क का सपना होगा पूरा

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा की नायब सैनी सरकार प्रदेश में सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है. इसी कड़ी में गुरुग्राम के सोहना से वाया दमदमा झील होते…


Haryana News Construction of Sohna to Khedla road begins after years of waiting the dream of a shiny road will be fulfilled
Haryana News Construction of Sohna to Khedla road begins after years of waiting the dream of a shiny road will be fulfilled
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा की नायब सैनी सरकार प्रदेश में सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है. इसी कड़ी में गुरुग्राम के सोहना से वाया दमदमा झील होते हुए खेड़ला तक जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण शुरू कर दिया गया है. यह सड़क कई सालों से गड्ढों की भरपाई के माध्यम से ही चल रही थी.

Advertisement

साल 2021 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दमदमा झील पर हुई चुनावी रैली में इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाने और तुरंत निर्माण की घोषणा की थी. लगभग चार साल बाद अब इस सड़क के नए निर्माण के लिए बजट जारी हुआ है. लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सड़क को आधुनिक और सुरक्षित बनाने का काम शुरू कर दिया है.

निर्माण कार्य के चरण

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इस सड़क मार्ग का निर्माण दो चरणों में होगा. पहले चरण में सोहना से वाया दमदमा खेड़ला तक लगभग 10 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण शुरू हो चुका है. दूसरे चरण में भोंडसी से वाया रिठौज खेड़ला तक सड़क का निर्माण किया जाएगा.

गुणवत्ता और सुरक्षा आश्वासन

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

PWD विभाग के एसडीओ सुरेंद्र कुमार ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा. लापरवाही करने वाली कंपनी या विभागीय अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

घटिया सामग्री का आरोप

क्षेत्र के कांग्रेस नेता सतबीर पहलवान ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर ठेकेदार पर घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. विभाग ने आश्वासन दिया है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp