गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा के इस जिले में नया बस स्टैंड निर्माण शुरू, जानिए क्या-क्या मिलेगी खास सुविधाएं

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम शहर में सेक्टर-36 में एक नया बस स्टैंड बनाने की तैयारी जोरों पर है। इसका मकसद शहरवासियों को बेहतर और सुविधाजनक परिवहन सेवा प्रदान करना है। इस…


Haryana News: हरियाणा के इस जिले में नया बस स्टैंड निर्माण शुरू, जानिए क्या-क्या मिलेगी खास सुविधाएं
Haryana News: हरियाणा के इस जिले में नया बस स्टैंड निर्माण शुरू, जानिए क्या-क्या मिलेगी खास सुविधाएं
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम शहर में सेक्टर-36 में एक नया बस स्टैंड बनाने की तैयारी जोरों पर है। इसका मकसद शहरवासियों को बेहतर और सुविधाजनक परिवहन सेवा प्रदान करना है। इस परियोजना को हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन (HSIIDC) ने रोडवेज विभाग को जमीन सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, बस स्टैंड का निर्माण औपचारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि अगले दो वर्षों के भीतर यह पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।

Advertisement

आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

यह नया बस स्टैंड आधुनिक सुविधाओं से भरपूर होगा। यहां बसों के संचालन के साथ-साथ यात्रियों के बैठने और इंतजार करने के लिए आरामदायक और साफ-सुथरा इंतजाम होगा। ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए बस स्टैंड परिसर में अस्थायी ऑटो स्टैंडिंग की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे वाहन भीड़ से निजात मिलेगी।

किस-किस जगह के लिए बस सेवा उपलब्ध होगी?

नया बस स्टैंड न केवल जिले के भीतर बल्कि राज्य स्तरीय बस सेवा भी प्रदान करेगा। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों के लिए भी यहां से बसें उपलब्ध होंगी। इससे यात्रियों को रोडवेज और निजी बसों में सफर करना और भी आसान हो जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

पुराने बस स्टैंड की समस्याएं खत्म होंगी

गुरुग्राम के मौजूदा बस स्टैंड की हालत काफी खराब हो चुकी है। कई बार वहां प्लास्टर गिरने जैसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में रही है। इसके अलावा, वह बस स्टैंड भीड़भाड़ वाले इलाके में होने की वजह से लोगों को आवागमन में भी दिक्कत होती थी। नए बस स्टैंड के बनने से इन सारी परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp