शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा के इन जिलों में जल्द शुरू होगी CNG पाइपलाइन सेवाएं, जानिए पूरा अपडेट

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा में अब सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) की सुविधा को लेकर बड़ी खुशखबरी आई है। सिरसा से लेकर फतेहाबाद होते हुए हिसार तक सीएनजी पाइपलाइन बिछाने का काम आधिकारिक तौर…


Haryana News: हरियाणा के इन जिलों में जल्द शुरू होगी CNG पाइपलाइन सेवाएं, जानिए पूरा अपडेट
Haryana News: हरियाणा के इन जिलों में जल्द शुरू होगी CNG पाइपलाइन सेवाएं, जानिए पूरा अपडेट
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में अब सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) की सुविधा को लेकर बड़ी खुशखबरी आई है। सिरसा से लेकर फतेहाबाद होते हुए हिसार तक सीएनजी पाइपलाइन बिछाने का काम आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुका है। इस परियोजना के तहत सिरसा के कसुंबी गांव से फतेहाबाद की ओर लगभग 80 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे फतेहाबाद में पहली बार पेट्रोल पंपों पर सीएनजी की सुविधा एक साथ उपलब्ध होगी।

Advertisement

पाइपलाइन से मिलेगा बेहतर और सस्ता ईंधन

अब तक फतेहाबाद जिले में सीएनजी पाइपलाइन नहीं होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती थीं। सीएनजी के लिए टैंकर से सप्लाई करनी पड़ती थी, जो महंगा और असुविधाजनक था। इस नए प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद फतेहाबाद के तीन पेट्रोल पंपों को सीधे पाइपलाइन से सीएनजी मिलेगी। इससे ईंधन की उपलब्धता आसान और किफायती होगी।

यश कंपनी को मिला काम पूरा करने का जिम्मा

गुजरात की यश कंपनी को यह काम सौंपा गया है। कंपनी को चार इंच व्यास वाली पाइपलाइन बिछाने के लिए डेढ़ साल का समय दिया गया है। पाइपलाइन बनने के बाद इलाके में एलपीजी गैस की मौजूदा सप्लाई बंद कर दी जाएगी और सभी उपभोक्ताओं को नई पाइपलाइन से कनेक्शन लेना होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

फतेहाबाद में बेहतर पर्यावरण और सुविधा

इस पाइपलाइन के आने से न सिर्फ फतेहाबाद के लोग किफायती और साफ-सुथरा ईंधन इस्तेमाल कर पाएंगे, बल्कि शहर का पर्यावरण भी साफ रहेगा। फिलहाल जिले में सिर्फ भट्टू कलां और बड़ोपल में दो ऐसे पेट्रोल पंप हैं, जहां सीएनजी टैंकर से पहुंचाई जाती है। अब यह सुविधा फतेहाबाद शहर के मुख्य पेट्रोल पंपों तक भी पहुंच जाएगी।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp