गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में 100000 की रिश्वत लेते CMO गिरफ्तार, ACB ने रंगेहाथों पकड़ा

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरूग्राम की टीम ने आज देर शाम को आरोपी डाक्टर जय भगवान, सी.एम.ओ., पलवल को शिकायतकर्ता से 1,00,000/-रू. (एक लाख रूप्ये) नकद रिश्वत सहित…


haryana NEWS 2025 07 04T075024.773
haryana NEWS 2025 07 04T075024.773
Google News Follow us on Google

Haryana News: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरूग्राम की टीम ने आज देर शाम को आरोपी डाक्टर जय भगवान, सी.एम.ओ., पलवल को शिकायतकर्ता से 1,00,000/-रू. (एक लाख रूप्ये) नकद रिश्वत सहित सरकारी सी.एम.ओ. निवास पलवल से रंगे हाथो गिरफतार किया गया तथा आरोपी के विरूद्व अभियोग संख्या 18 दिनंाक 3.7.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट व 308 (2) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत थाना राज्य सर्तकता एंव भ्रष्टाचार निरोेधक ब्यूरो, फरीदाबाद में दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफतारी उपरान्त उसके पलवल में सरकारी निवास से तलाशी के दौरान अलमारी से कुल 3,00,000/-रू. नकद राशी भी बरामद की गई है।

Advertisement

. शिकायतकर्ता द्वारा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरूग्राम को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके द्वारा मनोहर, धीरज व सुभाष निवासी पलवल के साथ मिलकर सनराईज ट्रामा हस्पताल, पलवल में करीब तीन महिने पहले से चलाया जा रहा है। डा. जय भगवान, पलवल में सी.एम.ओ. के पद पर कार्यरत है। वह बार-2 उनके हस्पताल के कार्य में कमी बताकर हस्पताल को बंद करने की धमकी दे रहा है और कहता है कि यदि उनके द्वारा हस्पताल चलाना है तो इसकी एवज में उनको उसे 15,00,000/-रू. देने होगे क्योकि उसके द्वारा भी आगे अधिकारियों को पैसे देने होते है।

करीब 20 दिन पहले उसके द्वारा डा. जय भगवान, सी.एम.ओ. पलवल के सरकारी घर पर जाकर 6,00,000/-रू. दिये गये व दिनंाक 2.7.2025 को भी उसके द्वारा डा. जय भगवान को 1,00,000/-रू. नकद दिये गये है। डा. जय भगवान, सी.एम.ओ., पलवल अब उससे बकाया 8,00,000/-रू. नकद रिश्वत की मांग कर रहा है। उसके पास आज केवल 1,00,000/-रू. नकद राशी का ही इन्तजाम डा. जय भगवान द्वारा मांगी गई रिश्वत राशी में से हो पाया है जो उसके द्वारा डा. जय भगवान को देने है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

. इस शिकायत पर कार्यवाही करते हुये राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरूग्राम की टीम द्वारा आरोपी डा. जय भगवान, सी.एम.ओ. पलवल को शिकायतकर्ता से 1,00,000/-रू. नकद रिश्वत राशी लेते रंगे हाथो गिरफतार किया गया है।

. राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो प्रमुख द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी व कर्मचारी उनके सरकारी कार्य करने की एवज में उनसे रिश्वत राशी की मांग करता है तो इसकी सूचना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा के टोल फ्री नम्बर 1800-180-2022 व 1064 पर दी जा सकती है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp