गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों की ली बैठक, मानसून को लेकर दिए निर्देश

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को बैठक की है। इस दौरान सीएम ने मानसून के दौरान जल निकासी की व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए है। सीएम…


CM Nayab Singh Saini held a meeting of officials gave instructions regarding monsoon
CM Nayab Singh Saini held a meeting of officials gave instructions regarding monsoon
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को बैठक की है। इस दौरान सीएम ने मानसून के दौरान जल निकासी की व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए है। सीएम ने सभी जिलों में उपलब्ध पम्प सेट के डेटा को जुटाने के निर्देश दिए है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, सीएम ने प्रदेश भर के सभी जिला उपायुक्त को दिए विशेष निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी रखें। इसके साथ ही सीएम ने बारिश के पानी की निकासी के लिए ड्रैन इत्यादि की सफाई कार्यो का ब्यौरा भी लिया है।

सीएम ने कहा कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और सिंचाई विभाग के पास उपलब्ध पम्प सेट सुचारू रूप से काम करें। इसके साथ ही  मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि जल निकासी संबंधित शिकायतों का तुरंत निपटान करें।  बैठक में हरियाणा के सभी जिलों के संबंध में वहां के डीसी फीडैबैक लिया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सीएम सैनी ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, कुरुक्षेत्र सहित जिन जिलों में पानी निकासी को लेकर ज्यादा समस्या है, उन के लिए विशेष योजना के तहत कार्य करने के निर्देश दिए है।

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, गृह सचिव सुमिता मिश्रा सहित तमाम विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp