गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: डॉ. मंगलसेन स्मृति कार्यक्रम में पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, कहा – उनके आदर्श हमेशा जीवित रहेंगे

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: पंचकूला के सकेतड़ी स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में सोमवार को डॉ. मंगलसेन जी की जयंती के मौके पर एक विशेष स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में…


Haryana News: डॉ. मंगलसेन स्मृति कार्यक्रम में पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, कहा – उनके आदर्श हमेशा जीवित रहेंगे
Haryana News: डॉ. मंगलसेन स्मृति कार्यक्रम में पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, कहा – उनके आदर्श हमेशा जीवित रहेंगे
Google News Follow us on Google

Haryana News: पंचकूला के सकेतड़ी स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में सोमवार को डॉ. मंगलसेन जी की जयंती के मौके पर एक विशेष स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने डॉ. मंगलसेन जी के योगदान को श्रद्धांजलि दी।

Advertisement

यह कार्यक्रम भाजपा कार्यालय के अटल सभागार में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने की। इस मौके पर कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, महापौर कुलभूषण गोयल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि डॉ. मंगलसेन जी एक सच्चे जनसेवक और ईमानदार राजनीतिज्ञ थे जिन्होंने समाज की सेवा को अपना उद्देश्य बनाया। उन्होंने कहा कि डॉ. मंगलसेन जी का जीवन और उनके आदर्श हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सीएम सैनी ने कहा कि डॉ. मंगलसेन जी ने हरियाणा के विकास और आम जनता के कल्याण के लिए हमेशा काम किया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि राजनीति का मकसद सिर्फ सत्ता नहीं बल्कि समाज की सेवा होना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. मंगलसेन जी के आदर्शों पर आधारित विचार साझा किए। उनके जीवन पर एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और समाजसेवा के उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp