गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News:रेवाड़ी में 36वें सप्ताह भी चला सफाई अभियान, विधायक की अनुपस्थिति में पत्नी व पुत्र ने संभाली कमान

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News:  Rewari शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से हर शनिवार को चलाए जा रहे मेगा स्वच्छता अभियान की 36वीं कड़ी आज विशेष रही। रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव…


Haryana News:  Rewari शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से हर शनिवार को चलाए जा रहे मेगा स्वच्छता अभियान की 36वीं कड़ी आज विशेष रही। रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अनुपस्थिति में उनके परिवार ने अभियान की कमान संभाली। इस बार अभियान का नेतृत्व उनकी पत्नी सविता यादव और पुत्र एडवोकेट निशांत यादव ने किया। सफाई अभियान की शुरुआत बस स्टैंड से मॉडल टाउन चौक स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई।

Advertisement

अभियान के तहत मॉडल टाउन, शिव चौक, पुराना कोर्ट रोड, जेल परिसर और रेडक्रॉस कार्यालय तक सफाई की गई। सड़क के दोनों ओर जमी गंदगी और मिट्टी को पूरी तरह साफ किया गया। वहीं, कोर्ट मैदान में लगने वाली रेहड़ियों के लिए कूड़ादान रखने और दो वालंटियर्स की तैनाती का फैसला भी लिया गया, जो क्षेत्र की सफाई व्यवस्था की निगरानी करेंगे। जेसीबी मशीन की मदद से कबाड़ बन चुकी रेहड़ियों का भी निस्तारण किया गया।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी (डब्ल्युसीडीपीओ) सुमन यादव की अगुवाई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश देते हुए नारे लगाए। कार्यक्रम के समापन पर अग्रवाल भवन में यादव कल्याण सभा, पंजाबी सभा, जांगिड़ ब्राह्मण सभा और अग्रवाल सभा के सहयोग से सफाई अभियान में भाग लेने वाले सफाई योद्धाओं और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए योगाभ्यास भी कराया गया और योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

एडवोकेट निशांत यादव ने कहा कि रेवाड़ी की जनता के भारी समर्थन से यह सफाई अभियान 36 सप्ताहों से लगातार चल रहा है और इसका सकारात्मक असर दिख रहा है। भाजपा नेता दीपक मंगला ने इसे रेवाड़ी के इतिहास में मिसाल बताते हुए कहा कि पहली बार ऐसा विधायक मिला है जो हर समस्या को लेकर सक्रिय रूप से प्रयासरत है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp