गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: कालेज में नकल करवाना पडा महंगा, दो कालेजो के प्राचार्य निलंबित

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय से संबद्ध काॅलेजों में परीक्षाओं चल रही है। कालेज में स्टाफ की ओर से नकल करवाई जा रही है। काॅलेजों में परीक्षा व्यवस्था की जांच के लिए…


Haryana News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय से संबद्ध काॅलेजों में परीक्षाओं चल रही है। कालेज में स्टाफ की ओर से नकल करवाई जा रही है। काॅलेजों में परीक्षा व्यवस्था की जांच के लिए बनाई फ्लाइंग स्क्वाड तक कालेज पहुंची तो उनके होश उड गए।

Advertisement

नकल करवाने व अनियमितता पाए जाने पर दो काॅलेज के प्राचार्य निलंबित कर दिए गए हैं। इसी के चलते कोसली और नाहड़ काॅलेज के प्राचार्यों पर कार्रवाई की गई है।Haryana News

बता दे कि दोनों के पास कार्यवाहक प्राचार्य का प्रभार था। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की तत्कालीन कार्यवाहक प्राचार्या की सिफारिश पर उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने कार्रवाई की है। काॅलेजों में चल रहीं परीक्षाओं में नकल होने की शिकायतें मिल रही थीं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

फ्लाइंग स्क्वाड में ये है शामिल: बता दे कि तत्कालीन कार्यवाहक कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी ने काॅलेजों में परीक्षा व्यवस्था की जांच के लिए फ्लाइंग स्क्वाड के अतिरिक्त तीन अलग-अलग कमेटी का गठन किया था। इसमें कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक के साथ अन्य फ्लाइंग टीम के सदस्य शामिल थे।

अनियमितता के रूप में इन काॅलेजों में व्यापक रूप से विद्यार्थी नकल करते मिले थे। परीक्षा केंद्र का अधीक्षक नदारद मिला और ड्यूटी स्टाफ भी नहीं मिले थे।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

इसकी रिपोर्ट आईजीयू के माध्यम से उच्चतर शिक्षा निदेशालय को भेजी गई थी। इस पर संबंधित संस्था के मुखिया होने के नाते प्राचार्यों पर कार्रवाई की गई है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp