गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए गन्ने की नई कीमतों पर चढूनी ने प्रतिक्रिया दी, बोले- यह बढ़ोतरी उम्मीद से कम

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने गन्ने का रेट ₹400 प्रति क्विंटल से बढ़ाकर ₹415 प्रति क्विंटल कर दिया है। हालांकि किसान नेता गुरुनाम सिंह चढूनी ने इसे बहुत कम बढ़ोतरी बताया। उन्होंने…


Haryana News Chadhuni reacted to the new sugarcane prices for Haryana farmers saying – this increase is less than expected
Haryana News Chadhuni reacted to the new sugarcane prices for Haryana farmers saying – this increase is less than expected
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने गन्ने का रेट ₹400 प्रति क्विंटल से बढ़ाकर ₹415 प्रति क्विंटल कर दिया है। हालांकि किसान नेता गुरुनाम सिंह चढूनी ने इसे बहुत कम बढ़ोतरी बताया। उन्होंने कहा कि पिछले साल भी गन्ने का भाव नहीं बढ़ा था, जिससे गन्ने की खेती का क्षेत्र घट गया है। उनका कहना है कि गन्ने की जगह धान की खेती बढ़ रही है, जिससे कीमती पानी और बिजली का अधिक उपयोग होगा। चढूनी ने सरकार से कम से कम ₹50 की बढ़ोतरी की मांग की।

Advertisement

धान कटाई के बाद किसानों को पराली न जलाने की अपील की गई थी, लेकिन चढूनी ने कहा कि पराली प्रबंधन के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले कृषि यंत्र किसानों तक नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि 600 से अधिक किसानों ने आवेदन किया था, लेकिन उनके इलाके में एक भी यंत्र नहीं मिला। पराली करीब 15 दिन तक खेतों में पड़ी रही और कृषि अधिकारियों को सूचित करने के बावजूद बेलर काफी देर बाद आया।

चढूनी ने कहा कि बिना कृषि उपकरण के किसान पराली जलाने से रोक नहीं पाएंगे। किसान अपने खेत 15 दिन तक खाली नहीं छोड़ सकते क्योंकि उन्हें समय पर दूसरी फसल लगानी होती है। उनका कहना है कि इस बार सरकार पूरी तरह फेल रही है और किसानों को जरूरी उपकरण नहीं दिए गए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

धान मंडियों की स्थिति खराब

चढूनी ने बताया कि गोहाना मंडी में 12 नमी की धान की पर्ची ₹2100 की कट रही है, जबकि कलायत मंडी में धान ₹2200 से ऊपर बिकी ही नहीं। मंडियों में पूरा एमएसपी नहीं दिया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश से धान लाकर यहां बेचा जा रहा है, जिसमें हेराफेरी हो रही है।

राजनीतिक बयान

हरियाणा में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों किसानों का समर्थन करने का दावा करते हैं, लेकिन चढूनी ने कहा कि दोनों सिर्फ वोट बैंक के लिए काम करते हैं। उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि आज राजनेताओं का नहीं, बल्कि पूंजीपतियों का शासन है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp