Haryana News: संत कबीर साहब के 627वें प्रकाशोत्सव समारोह पर कैबिनेट मंंत्री ने दिया बडा तोहफा

On: March 21, 2026 11:21 PM
Follow Us:
संत कबीर साहब के 627वें प्रकाशोत्सव समारोह पर कैबिनेट मंंत्री ने दिया बडा तोहफा

Haryana News: लोक निर्माण और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने रविवार को कहा कि संत कबीर जी ने अपने पूरे जीवन में समाज को जोड़ने और अंधविश्वास मिटाने का कार्य किया। Haryana News

कैबिनेट मंत्री गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। सभी महापुरुषों की जयंती अब राज्य सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से मनाई जा रही है, जिससे समाज में एकता और जागरूकता का संदेश फैल रहा है। वे एक ऐसे युगदृष्टा थे जिन्होंने जाति, पंथ और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर मानवता का संदेश दिया।

 

वे राजगढ़ रोड स्थित संत कबीर छात्रावास में आयोजित संत कबीर साहब के 627वें प्रकाशोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कबीर छात्रावास के लिए 21 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।

कैबिनेट मंत्री ने संत कबीर छात्रावास की व्यवस्थाओं की भी सराहना की और आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा ऐसे संस्थानों को और अधिक मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर माहौल मिल सकेHaryana News

 

उन्होंने कहा कि डीएससी समाज के अधिकारों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है।
सरकार बिना खर्ची, बिना पर्ची के सिद्धांत पर काम कर रही है और युवाओं को उनकी मेहनत का फल दिया जा रहा है। Haryana News

कार्यक्रम में नलवा विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि संत कबीर की शिक्षा आज भी प्रासंगिक हैं और युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनका जीवन सत्य, समानता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। अगर हम उनके मार्ग पर चलें, तो समाज में फैली अनेक कुरीतियों से मुक्ति पा सकते हैं।

ये रहे मौजदू: इस मौके पर पूर्व मंत्री अनूप धानक, हिसार मेयर प्रवीण पोपली, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व आईपीएस दलबीर भारती, जोगीराम खुंडियापूर्व चेयरमैन सतबीर सिंह वर्मा, , सीताराम लुगरिया, विजय कायत, स्वामी स्वदेश कबीर, रेणु डाबला, लक्ष्मण इंदोरिया, पिंकी शर्मा, सतीश सुरलिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।Haryana News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now