गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा के इन तीन जिलों के वाहन चालकों को बड़ा झटका, नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा के 3 जिलों के वाहन चालकों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के तीन जिलों में 10 साल से पुराने डीजल वाहनों और 15 साल से…


Haryana News Big shock to drivers of these three districts of Haryana petrol and diesel will not be available
Haryana News Big shock to drivers of these three districts of Haryana petrol and diesel will not be available
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के 3 जिलों के वाहन चालकों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के तीन जिलों में 10 साल से पुराने डीजल वाहनों और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों पर सख्ती शुरू होने वाली है। हालांकि, इन तीनों जिलों में यह सख्ती 4 माह बाद यानी 1 नवंबर से लागू हो जाएगा, लेकिन राजधानी दिल्ली में इसे 1 जुलाई से शुरू कर दिया जाएगा। ऐसे में हरियाणा के 10 साल पुराने वाले दिल्ली नहीं जा सकेंगे।

Advertisement

दरअसल, एनसीआर में आने वाले हरियाणा के तीन जिले गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत में 10 साल से पुराने डीजल वाहनों और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों को 1 नवंबर से पेट्रोल नहीं मिलेगा। केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग का ये सबसे पहला कदम होगा कि इन वाहनों को किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जाएगा। इसके लिए सभी पेट्रोल पंपों पर विशेष ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर (ANPR) कैमरे लगाए जाएंगे। दूसरी सख्ती के रूप में वाहन चालकों पर भी भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

हालांकि, NCR क्षेत्र में यह जुर्माना कितना होगा। इसकी अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं, दिल्ली में 4 पहिया वाहनों पर 10 हजार और दोपहिया वाहनों पर 5 हजार जुर्माना निर्धारित किया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

वहीं कमीशन ऑफ एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने यह आदेश हर रोज बढ़ते पॉल्यूशन को कंट्रोल करने के लिए जारी किए हैं।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp