गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में बहू की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, इस वजह से आरोपियों ने गड्‌ढे में दफनाई थी लाश

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में बहू की रेप और हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपियों ने ये पूरी साजिश इसलिए रची थी कि उन्हें तलाक के वक्त ज्वेलरी…


Haryana News Big revelation in the case of murder of daughter in law in Haryana due to this the accused had buried the body in a pit
Haryana News Big revelation in the case of murder of daughter in law in Haryana due to this the accused had buried the body in a pit
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में बहू की रेप और हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपियों ने ये पूरी साजिश इसलिए रची थी कि उन्हें तलाक के वक्त ज्वेलरी समेत शादी में हुआ 20 लाख का खर्च न देना पड़ जाए। इसके लिए ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी। ये ही नहीं आरोपियों ने इस मर्डर को छिपाने के लिए विवाहिता के ससुराल से किसी दूसरे लड़के के साथ भागने तक से जोड़ने की कोशिश की। लेकिन, युवती के परिजन नहीं माने और उन्होंने आरोपियों की साजिश बेनकाब कर दिया।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने विवाहिता के मर्डर के बाद उसके उत्तर प्रदेश स्थित घर में एक लेटर भी फिकवाया था। ताकि, घर वालों को लगे कि उनकी लड़की किसी और युवक के साथ भाग गई है और वो जिंदा है। हालांकि, युवती के मायके वाले इस बात पर अड़े रहे कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने जब गंभीरता से जांच की और घर के सामने का गड्ढा खोदा तो इस पूरे मामले का खुलासा हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की तो आरोपी ने मर्डर की प्लानिंग से लेकर लाश ठिकाने लगाने और हत्या की वजह तक की पूरी कहानी पुलिसस को सामने बता दी।

खबरों की मानें, तो पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी के बेटे के किसी दूसरी लड़की से संबंध थे। जिसकी वजह से वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। फिलहाल, पुलिस इस मामले में सास और ससुर को पकड़ चुकी है। वहीं विवाहिता का पति और उसकी ननद अभी भी फरार हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

दो साल में नहीं हुआ  बच्चा

खबरों की मानें, तो  उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की रहने वाली युवती (23) की शादी 21 जून 2023 को फरीदाबाद के रोशन नगर में रहने वाले कपड़ा व्यापारी अरुण सिंह से हुई थी। अरुण का परिवार भी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का ही रहने वाला है। परिवार में अरुण के अलावा उसका पिता भूप सिंह, मां सोनिया और उसकी बहन काजल है। शादी के 2 साल बाद भी अरुण और विवाहिता के कोई बच्चा नहीं था।

शादी के 3 महीने बाद ही चली गई थी मायके

आरोप है कि ससुराल वाले शादी के बाद से ही विवाहिता को परेशान करने लगे थे और मायके से पैसे लाने के लिए कहते थे। इस वजह से पति और पत्नी में अनबन रहने लगी थी। रिश्ते इस कदर बिगड़े की तलाक तक की नौबत आ गई। जिसके चलते शादी के तीन महीने बाद ही विवाहिता अपने घर वापस आ गई थी। हालांकि, दोनों पक्षों की पंचायत हुई थी। जिसमें सहमति के बाद विवाहिता वापस फरीदाबाद आ गई थी। लेकिन, किसी को ये नहीं पता था कि उसके सुसराल वाले उसे इतनी दर्दनाक मौत देंगे।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

आरोपियों ने 21 अप्रैल को की थी हत्या

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने 21 अप्रैल को विवाहित की हत्या की थी और इसके बाद उसके शव को घर के बाहर गड्ढा खोदकर दफनाया दिया था।

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp