गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: फरीदाबादवासियों को बड़ी राहत, इतने लाख की लागत से मिल्क प्लांट रोड बनेगी सीमेंटेड, हजारों लोगों को मिलेगी राहत

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: फरीदाबाद में ट्रैफिक संचालन को बेहतर बनाने के लिए एक और अहम कदम उठाया गया है। बल्लभगढ़ से भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा ने सोमवार को नारियल फोड़कर मिल्क प्लांट रोड…


Haryana News: फरीदाबादवासियों को बड़ी राहत, इतने लाख की लागत से मिल्क प्लांट रोड बनेगी सीमेंटेड, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
Haryana News: फरीदाबादवासियों को बड़ी राहत, इतने लाख की लागत से मिल्क प्लांट रोड बनेगी सीमेंटेड, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
Google News Follow us on Google

Haryana News: फरीदाबाद में ट्रैफिक संचालन को बेहतर बनाने के लिए एक और अहम कदम उठाया गया है। बल्लभगढ़ से भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा ने सोमवार को नारियल फोड़कर मिल्क प्लांट रोड के सीमेंटेड निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 71 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क के बन जाने से हजारों लोगों को राहत मिलेगी।

Advertisement

इस सड़क के सीमेंटेड बनने से भाटिया कॉलोनी, आर्य नगर, राव कॉलोनी, अहरीवाड़ा, कुंदन कॉलोनी, रघुबीर कॉलोनी और सेक्टर-2 के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही आसपास के शिक्षण संस्थान जैसे सुषमा स्वराज राजकीय महिला कॉलेज, अग्रवाल कॉलेज, DAV पब्लिक स्कूल, आर्य विद्या मंदिर, रावल इंटरनेशनल और गंगोत्री पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को भी फायदा होगा। अब लोग मिल्क प्लांट रोड के जरिए सिर्फ 10 मिनट में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक पहुंच सकेंगे।

करीब दो साल पहले मिल्क प्लांट रोड पर सीवर लाइन डालने के लिए सड़क को तोड़ दिया गया था। लेकिन उसके बाद इसकी मरम्मत नहीं की गई। नतीजतन, इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। खराब सड़क की वजह से ट्रैफिक भी धीमा रहता था और धूल-मिट्टी से आमजन को दिक्कत होती थी। अब सड़क बनने के बाद लोगों को इन समस्याओं से राहत मिलेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

विधायक मूलचंद शर्मा ने बताया कि आर्य नगर में एक सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है जिसका उद्घाटन जल्द किया जाएगा। इसके साथ ही तिरखा कॉलोनी, रघुबीर कॉलोनी और भाटिया कॉलोनी में सीवर और पेयजल लाइन बिछाने की भी घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और हर वार्ड में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विधायक ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों को हर सुविधा देना उनकी प्राथमिकता है। सड़क, सीवर, पानी और बिजली जैसी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में फरीदाबाद को और भी बेहतर और आधुनिक शहर के रूप में विकसित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp