शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब रजिस्ट्रेशन होगा घर बैठे, नया सॉफ्टवेयर जल्द लॉन्च

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा के मेडिकल क्षेत्र से जुड़े छात्रों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें रजिस्ट्रेशन और प्रमाण पत्र के लिए काउंसिल के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं…


Haryana News: हरियाणा में मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब रजिस्ट्रेशन होगा घर बैठे, नया सॉफ्टवेयर जल्द लॉन्च
Haryana News: हरियाणा में मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब रजिस्ट्रेशन होगा घर बैठे, नया सॉफ्टवेयर जल्द लॉन्च
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के मेडिकल क्षेत्र से जुड़े छात्रों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें रजिस्ट्रेशन और प्रमाण पत्र के लिए काउंसिल के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राज्य सरकार जल्द ही एक नया सॉफ्टवेयर “उपचार” लॉन्च करने जा रही है, जिससे छात्र घर बैठे ही रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।

Advertisement

इस समय तक छात्रों को पंचकूला या अन्य शहरों में जाकर घंटों इंतजार करना पड़ता था, जिससे उनका समय खराब होता था और मानसिक तनाव भी बढ़ता था।

हरियाणा फार्मेसी काउंसिल के चेयरमैन बीबी सिंघल के अनुसार, राज्य में कुल सात काउंसिल हैं — मेडिकल काउंसिल, डेंटल काउंसिल, नर्सिंग काउंसिल, आयुष काउंसिल, फार्मेसी काउंसिल, फिजियोथैरेपी काउंसिल और होम्योपैथी काउंसिल। इन सभी क्षेत्रों की पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्रों को संबंधित काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

फार्मेसी काउंसिल में लंबित फाइलों की संख्या भी बहुत थी, कुछ फाइलें 4-5 साल से पेंडिंग थीं। लेकिन नए अधिकारियों के आने और नई काउंसिल के गठन के बाद लंबित फाइलों पर काम तेज़ी से हो रहा है। अब तक 80 प्रतिशत फाइलों का निपटारा किया जा चुका है और बाकी फाइलें अगले डेढ़ से दो महीने में निपटाई जाएंगी।

इन परेशानियों को देखते हुए हरियाणा सरकार सभी काउंसिल को एक ही प्लेटफार्म पर लाने जा रही है। इसका मतलब यह होगा कि एक ही पोर्टल पर सभी काउंसिल के रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध होगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

यह पोर्टल अगले एक से डेढ़ महीने में लॉन्च किया जाएगा। इससे छात्रों को बड़ी मदद मिलेगी। छात्र अपनी फाइल की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक कर सकेंगे। जैसे ही उनकी फाइल किसी विंडो से पास होगी, उन्हें मोबाइल पर तुरंत सूचना मिल जाएगी। इससे छात्र जान पाएंगे कि उनकी फाइल किस स्थिति में है और कितनी प्रक्रिया बाकी है।

पहले छात्रों को फाइल की स्थिति जानने के लिए बार-बार दफ्तर जाना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी दिक्कतें होती थीं। लेकिन अब उपचार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, दस्तावेजों की जानकारी और फाइल ट्रैकिंग की सुविधा होगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और छात्रों को हर कदम की जानकारी मिलेगी।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp