गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हिसार एयरपोर्ट के यात्रियों के लिए बड़ी खबर, एयरपोर्ट ने किया नया विंटर शेड्यूल जारी

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा के हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी सामने आई है। एयरपोर्ट ने नया विंटर शेड्यूल जारी किया है, जो 26 नवंबर…


Haryana News Big news for Hisar Airport passengers flight timings changed passengers will now get new convenient timings
Haryana News Big news for Hisar Airport passengers flight timings changed passengers will now get new convenient timings
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी सामने आई है। एयरपोर्ट ने नया विंटर शेड्यूल जारी किया है, जो 26 नवंबर से लागू होगा। इसके बाद हिसार से चलने वाली हवाई सेवाओं के समय में बदलाव होगा।

Advertisement

इस नए शेड्यूल के अनुसार हिसार से जयपुर, दिल्ली और अयोध्या के लिए हवाई उड़ान अब सप्ताह में दो बार चलेगी। वहीं, चंडीगढ़ के लिए सप्ताह में तीन बार फ्लाइट उपलब्ध होगी। इससे पहले हिसार-जयपुर, हिसार- दिल्ली और हिसार-अयोध्या के लिए केवल सप्ताह में एक दिन उड़ान होती थी, जबकि चंडीगढ़ के लिए बुधवार और शनिवार को फ्लाइट संचालित होती थी।

सिविल एविएशन मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि इस साल के आखिर तक हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए हवाई सेवा शुरू होने की संभावना है। ऐसा होने से यात्रियों के लिए और अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे और सफर और आसान होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

समय और सुविधा में फायदा

हिसार से जयपुर की सड़क दूरी लगभग 350 किलोमीटर है, जिसे तय करने में पांच घंटे से ज्यादा का समय लगता है। ट्रेन से दूरी तय करने में और अधिक समय लगता है। चंडीगढ़ तक की दूरी 250 किलोमीटर है, जिसे सड़क मार्ग से तय करने में चार घंटे से अधिक लगते हैं। अब हवाई सेवा शुरू होने से यात्रियों को समय की बचत होगी और सफर आरामदायक भी होगा।

रोजाना यातायात और जरूरत

हिसार-जयपुर रूट पर रोजाना हजारों लोग यात्रा करते हैं। लोग जयपुर इलाज, व्यापारिक कार्य और अन्य जरूरतों के लिए जाते हैं। वहीं, चंडीगढ़ राजधानी होने के कारण उच्च न्यायालय और प्रशासनिक कार्यों के लिए यात्रियों की आवाजाही रहती है। हवाई सेवा शुरू होने से इन मार्गों पर यात्रा का अनुभव आसान और सुरक्षित बनेगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp